Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   up assembly election 2027 SP Congress meeting held in Delhi regarding seat sharing

सीट बंटवारे पर सपा-कांग्रेस में मंथन: दिल्ली में जुटे दोनों दलों के नेता, बैठक के बाद जानें किसने क्या कहा

Mon, 23 Nov 2026 12:52 PM IST
Akash Dubey एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Mon, 23 Nov 2026 12:52 PM IST
सार

सपा और कांग्रेस नेताओं ने 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए दिल्ली में सीट-बंटवारे पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी के आवास पर बैठक की। दोनों दलों के नेताओं का दावा है कि सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई, जल्द समझौते की उम्मीद है। भाजपा ने गठबंधन पर हमला किया है।

विज्ञापन
up assembly election 2027 SP Congress meeting held in Delhi regarding seat sharing
राहुल गांधी और अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच सीट-बंटवारे को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। यह बैठक कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी के नई दिल्ली स्थित आवास पर हुई। इसमें दोनों दल 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति बनाई। गठबंधन का लक्ष्य दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनाना है।

विज्ञापन


सपा सांसद राम गोपाल बोले- सौहार्दपूर्ण वातावरण में बैठक हुई
सपा के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा,"बहुत ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में बैठक हुई। एक दूसरे की बात को सुना और हम जल्द ही इस गठबंधन को आखिरी तक पूरा करके आपको जल्द बताएंगे। 2-3 दिन में हम पूरा कर लेंगे। दूसरी बैठक कल होगी।" उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा, "दोनों (कांग्रेस और सपा) की सहमति है और दोनों एक दूसरे पर भरोसा करते हैं। दोनों मिलकर गठबंधन करेंगे, यह लगभग तय है और सम्मानपूर्ण तरीके से समझौता होगा। बहुत जल्द (समझौता) होगा।"
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने कही यह बात
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने कहा, "कितने नंबरों पर बात हुई, इसके लिए कल तक इंतजार करना होगा। बहुत जल्द स्पष्ट हो जाएगा। 2-4 दिनों में सब कुछ तय हो जाएगा... जब हम एक दूसरे पर विश्वास करते हैं, गठबंधन मजबूत है, विश्वसनीयता है तो लंबी चर्चा करने की जरूरत क्या है?... शुरुआत की जो बैठक हुई है, वो बहुत ही सकारात्मक और विश्वास के साथ हुई है। इस गठबंधन में दोनों के बीच में कोई संशय नहीं है। कल फिर बैठक होगी और 2-4 दिनों में सब चीज तय हो जाएंगी।"



यह लोग हुए बैठक में शामिल
कांग्रेस की ओर से सांसद प्रमोद तिवारी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख आराधना मिश्रा, राज्य प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और सांसद इमरान मसूद शामिल हुए। समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल में राज्यसभा सांसद राम गोपाल यादव, लोकसभा सांसद इकरा हसन, राज्यसभा सांसद राजीव राय और राज्य अध्यक्ष श्याम लाल पाल मौजूद रहे। प्रमोद तिवारी ने एएनआई को बताया कि बातचीत सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। दोनों पक्ष निर्वाचन क्षेत्रों और संभावित उम्मीदवारों का अपना-अपना आकलन प्रस्तुत किया।

181 सीटों की सूची सौंपने की खबरों पर कांग्रेस ने किया इनकार
तिवारी ने बैठक के स्थान पर स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने कहा कि यह आवास पार्टी द्वारा उन्हें आवंटित किया गया है। सीट-बंटवारे की बैठक अलग-अलग दिनों में अलग-अलग स्थानों पर हो सकती है। कांग्रेस द्वारा पहले 181 सीटों की सूची सौंपने की खबरों पर तिवारी ने टिप्पणी करने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि वह बातचीत करने वाली समिति के सदस्य नहीं हैं।

'राधे राधे कमल खिला दे' नारे पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी का कटाक्ष 
प्रमोद तिवारी ने जोर दिया कि जीतने की क्षमता सीट-बंटवारे की व्यवस्था में एक प्रमुख विचार होगी। उन्होंने कहा कि किसी भी चुनाव में जीतने की क्षमता सबसे बड़ा कारक होती है। तिवारी ने भाजपा के 'राधे राधे कमल खिला दे' नारे पर कटाक्ष किया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा को पता है कि इस बार उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन सरकार बनाएगा। तिवारी ने भाजपा की धार्मिक संदर्भों वाली राजनीतिक संदेशों की भी आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता धर्म का राजनीतिक उद्देश्यों के लिए उपयोग कर रहे हैं। तिवारी ने भाजपा को भगवान राम और कृष्ण का 'कारोबारी' बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भगवान राम और कृष्ण की पुजारी है।

सपा-कांग्रेस की बैठक पर भाजपा का हमला
सपा-कांग्रेस के बीच सीट-बंटवारे की बातचीत और जीत के फॉर्मूले पर भाजपा नेता गुलाम अली खटाना ने कहा, "सीट-बंटवारे दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक के खिलाफ होगा। पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था को सुधार करके सभी समाज को स्टार्टअप और स्टैंडअप अवसर दिया था। ये सीट-बंटवारे से समाज को वोट बैंक की ओर धकेल सकते हैं...जनता भाजपा के साथ है।"

कल भी जुटेंगे दोनों दलों के नेता
यह दो दिवसीय चर्चा 23 और 24 नवंबर को जारी रहने वाली है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रस्तावित गठबंधन की आलोचना की। उन्होंने दावा किया कि सपा-कांग्रेस गठबंधन विफल हो जाएगा। पाठक ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए बहुमत के साथ सत्ता में लौटेगा। 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव राज्य की सभी 403 सीटों पर होंगे। सपा और कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनाव इंडिया गठबंधन के तहत मिलकर लड़े थे। उस चुनाव में सपा ने 62 में से 37 सीटें जीती थीं। कांग्रेस ने 17 में से छह सीटों पर जीत हासिल की थी।


सपा ने सीट बंटवारे पर बातचीत के लिए गठित की समिति
उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम भी बैठक से पहले तिवारी के आवास पर पहुंचे। इससे पहले, समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने एएनआई को बताया था कि चर्चा सीट-दर-सीट होगी। दोनों दल संभावित उम्मीदवारों की ताकत का आकलन करने के बाद सहमति पर पहुंचेंगे। राय ने कहा कि दोनों पार्टियों का नेतृत्व भाजपा को हराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भी जीतने की क्षमता को मुख्य मानदंड बताया। सपा ने 2027 के चुनावों के लिए इंडिया गठबंधन के सहयोगियों के साथ सीट-बंटवारे पर बातचीत के लिए एक समिति का गठन किया है। इस समिति में राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल यादव, राज्य अध्यक्ष श्याम लाल पाल, राजीव राय और इकरा चौधरी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed