फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UP: Innocent child drowns in water-filled tank in Noida.

UP: नोएडा में अब पानी से भरी हौदी में डूबकर मासूम की मौत, सुरक्षा के इंतजामों की पड़ताल कर रही है पुलिस

Sun, 02 Aug 2026 04:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 02 Aug 2026 04:09 AM IST
सार

कोतवाली सेक्टर-113 क्षेत्र के पर्थला गोलचक्कर के पास स्थित झुग्गी बस्ती में शुक्रवार को पानी से भरी हाैदी में गिरने से मासूम (4) की मौत हो गई। हादसे के वक्त मासूम फिरोज आलम उर्फ गोलू (4) बच्चों संग खेल रहा था। 

विज्ञापन
UP: Innocent child drowns in water-filled tank in Noida.
सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस बार पानी से भरी हाैदी मासूम के लिए जानलेवा साबित हुई। कोतवाली सेक्टर-113 क्षेत्र के पर्थला गोलचक्कर के पास स्थित झुग्गी बस्ती में शुक्रवार को पानी से भरी हाैदी में गिरने से मासूम (4) की मौत हो गई। हादसे के वक्त मासूम फिरोज आलम उर्फ गोलू (4) बच्चों संग खेल रहा था। फिरोज के पिता मूलरूप से सीतापुर निवासी कामगार मुराजउद्दीन पर्थला गोलचक्कर के पास झुग्गी बस्ती में रहते हैं। 

विज्ञापन


पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस यह पता लगा रही है कि जिस स्थान पर पानी से भरी हाैदी बनाई गई थी वहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे या नहीं।  पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार को गोलू अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वह झुग्गी के पास बनी पानी से भरी हाैदी के करीब पहुंच गया। 
विज्ञापन


खेलते समय उसका संतुलन बिगड़ा और वह सीधे पानी में जा गिरा। घटना का पता चलते ही आसपास मौजूद लोगों ने बच्चे को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी।  सेक्टर-113 थाना पुलिस बच्चे को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। एसीपी राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में लापरवाही मिलने पर संबंधित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed