फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mausam ka hal kal ka mausam Rain likely in Delhi until August 8 IMD forecast

कल का मौसम: दिल्ली में आठ दिन बारिश के आसार, राहत के साथ एक बुरी खबर भी करेगी परेशान; पढ़े IMD का पूर्वानुमान

Sat, 01 Aug 2026 06:52 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: विकास कुमार Updated Sat, 01 Aug 2026 06:52 PM IST
सार

मौसम विभाग ने चार से सात अगस्त के दौरान दिल्ली में बादल छाए रहने और सुबह से दोपहर के बीच कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं, चार से सात अगस्त के दौरान शाम या रात के समय कई जगहों पर फिर से हल्की बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन
mausam ka hal kal ka mausam Rain likely in Delhi until August 8 IMD forecast
दिल्ली में आठ दिन बारिश के आसार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में आठ अगस्त तक बादलों की आवाजाही देखी जाएगी और रुक-रुक कर बारिश का दौर देखा जाएगा। ऐसे में लोगों को उमस भरी गर्मी भी परेशान करेगी। मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को बादल छाए रहने और सुबह से दोपहर के बीच कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है। रात के समय भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है। रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस, जबकि सोमवार को इसके 33 से 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने की संभावना जताई है।

विज्ञापन

कब से कब तक बारिश के आसार
मौसम विभाग ने चार से सात अगस्त के दौरान दिल्ली में बादल छाए रहने और सुबह से दोपहर के बीच कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं, चार से सात अगस्त के दौरान शाम या रात के समय कई जगहों पर फिर से हल्की बारिश हो सकती है। चार और पांच अगस्त को दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस जबकि 6 और 7 अगस्त को 30 से 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने की संभावना जताई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह मौसमी दशाएं सक्रिय होने के बावजूद भी बारिश नहीं
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और आस-पास के इलाकों में 'वेल-मार्ड लो प्रेशर एरिया' बना है। इससे साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी जुड़ा है। इसके अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण राजस्थान से होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और कमजोर होकर 'लो प्रेशर एरिया' में बदलने की संभावना है। वहीं, मानसून ट्रफ अब जैसलमेर, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और आस-पास के इलाकों से होकर मणिपुर तक जा रही है। यही नहीं, एक ट्रफ दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से उत्तर-पूर्व बिहार तक जा रही है। साथ ही, हिमाचल प्रदेश और आस-पास के इलाकों में एक पश्चिमी विक्षोभ भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में सक्रिय है।

विज्ञापन

हल्की बूंदाबांदी, लेकिन गर्मी से राहत नहीं
शनिवार को दिनभर आसमान में सूर्यदेव ने अपने तेवर दिखाए। मानसून के सक्रिय होने की उम्मीद के बीच दिल्लीवासियों को बारिश का इंतजार रहा, लेकिन गर्मी ने लोगों की सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। हालांकि, बीच-बीच में सूरज व बादल के बीच लुकाछिपी का खेल जारी रहा। इस दौरान उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। इसके अलावा, सफदरजंग मानक केंद्र, पालम, लोधी रोड और रिज में बारिश ट्रेस की गई। ऐसे में अधिकतम 35 और न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री दर्ज हुआ। इसके अलावा, अधिकतम 85 और न्यूनतम आर्द्रता 62 फीसदी दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed