{"_id":"5e46c2e58ebc3ee5d21f8dd2","slug":"valentine-day-hindu-college-student-worship-of-deepika-and-ranveer","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू कॉलेज में विद्यार्थियों ने दीपिका-रणवीर का पोस्टर लगाकर की वर्जिन ट्री की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू कॉलेज में विद्यार्थियों ने दीपिका-रणवीर का पोस्टर लगाकर की वर्जिन ट्री की पूजा
Fri, 14 Feb 2020 09:25 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Fri, 14 Feb 2020 09:25 PM IST
सार
- वैलेंटाइन डे पर वर्जिन ट्री की हुई पूजा
- वामपंथी छात्र संगठनों ने इस पूजा का किया विरोध
- हिंदू कॉलेज में सालों से वर्जिन ट्री की होती है पूजा
विज्ञापन
हिंदू कॉलेज
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज में विरोध के बावजूद विद्यार्थियों ने वैलेंटाइन डे पर वर्जिन ट्री की खास पूजा की। ट्री को गुब्बारों से सजाया गया और इस पर दीपवीर (दीपिका रणवीर) के पोस्टर के साथ-साथ अन्य पोस्टर भी लगाए गए। हालांकि कुछ वामपंथी छात्र संगठनों ने इस पूजा का विरोध करने का प्रयास किया लेकिन कॉलेज के हॉस्टल के छात्रों ने इस पूजा को पूरा किया।
विज्ञापन
पूजा के दौरान बवाल की आशंका को देखते हुए पुलिस व प्रिंसिपल को भी वहां आना पड़ा लेकिन यह पूजा शांतिपूर्वक हो गई। कुछ छात्रों का विरोध इस बात को लेकर था कि इससे लैगिंक भेदभाव को बढ़ावा मिलता है। इसलिए वह नहीं चाहते थे कि इस तरह की पूजा हो। मालूम हो कि हिंदू कॉलेज में सालों से इस वर्जिन ट्री (कीकर के पेड़) के पूजा करने की परंपरा है।
विज्ञापन
इस पेड़ की पूजा करने के पीछे छात्रों के बीच ऐसी भी मान्यता है कि वैलेंटाइन डे को होने वाली इस पूजा में जो मौजूद रहता है उसे कुछ ही दिनों में गर्लफ्रेंड या ब्वॉयफ्रेंड मिल जाता है। शुक्रवार को इस पेड़ को दिल के आकार के सफेद व लाल गुलाबों से सजाया गया। इसके साथ ही पोस्टर लगाया गया कि लव हैज नो जेंडर।
विज्ञापन
इसके साथ ही फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह व अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का पोस्टर लगाया गया और इस वी-डे मनाया गया। इस पूजा को कॉलेज के लड़कों व लड़कियों के हॉस्टल की छात्र-छात्राओं ने संयुक्त बयान जारी कर अपना समर्थन दिया। इस तरह से उन्होंने प्यार व दोस्ती को सेलिबेट किया। देर शाम इस पेड़ के सामने पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी गई।