फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Varun dhawan and Anushka sharma reached at Amar Ujala program

यूपी के हुनरबाजों को सलाम, अमर उजाला के कार्यक्रम में पहुंचे वरुण-अनुष्का

Tue, 25 Sep 2018 05:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 25 Sep 2018 05:08 AM IST
विज्ञापन
Varun dhawan and Anushka sharma reached at Amar Ujala program
वरुण और अनुष्का शर्मा

देश में बहुत ऐसी कलाएं हैं जो सही प्लेटफार्म के अभाव में दम तोड़ देती है। हमारी फिल्म सुई-धागा ऐसी ही कलाओं को उभारने और उन्हें पहचान दिलाने के लिए प्रेरित करती है। अमर उजाला डॉट कॉम की ओर से आयोजित हुनरबाजों को सलाम कार्यक्रम में फिल्म अभिनेता वरुण धवन ने यह बातें कहीं। इस कार्यक्रम में पहुंची फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने कहा कि यह आम इंसान के संघर्ष, जिद और सफलता की कहानी है। दोनों ने कार्यक्रम में शामिल यूपी के 20 कलाकारों के हुनर की सराहना की। अपनी फिल्म सुई-धागा-मेक इन इंडिया के प्रमोशन के लिए पहुंचे दोनों कलाकारों ने अपनी फिल्म की कहानी व किरदारों के विषय में भी बात की।

विज्ञापन


इंपीरियल होटल में सोमवार को हुनरबाजों को सलाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कारीगरों ने अपने हाथों से तैयार सामान को वरुण व अनुष्का के सामने पेश किया, जिसे देखकर दोनों चकित रह गए। वरुण ने कहा कि उन्हें ऐसे लोगों से मिलकर अच्छा लगा जो ना केवल अपने हुनर से जिंदगी की गाड़ी चला रहे हैं बल्कि रोजगार दे रहे हैं।
विज्ञापन


अनुष्का ने कहा कि खुद पर विश्वास होना चाहिए। आप हार ना मानते हुए कितना संघर्ष करते हैं इस पर ही सफलता निर्भर करती है। गांधी जयंती पर रिलीज होने वाली फिल्म सुई-धागा महात्मा गांधी के खादी की पहल व प्रधानमंत्री के मेक-इन इंडिया पर आधारित है। इस कार्यक्रम के प्रायोजक रहे ग्री इंडिया के निदेशक ललित हिटलर, कानपुर के रामा यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर पीआर प्रणव सिंह, बृजलक्स एडवरटाइजिंग के राजेंद्र उपाध्याय, व एनआरजे ई रिक्शा के प्रबंध निदेशक नीरज पांडेय व निदेशक ऋचा पांडे भी उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हाथ तैयार सामान लेकर पहुंचे कारीगर
यूपी के विभिन्न शहरों से हथकरघा कारीगार मधुबनी आर्ट, हेंडमेड स्वेटर, हाथ से बुनाई, क्रोशिए से बने सामान, हाथों से दरी बनाना, धागे, के सामान को लेकर पहुंचे। इनमें तान्या, निशा आर्य, अभिषेक, गौरी जैन, खालिद खान, नदीम जावेद, अजमल मुस्तगीर, मोहम्मद फारुख, नीतू समेत अन्य कारागीर शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed