फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Venom was being continuously spewed from Pakistani handles right from the time of the BRICS summit

प्रदर्शन और पाकिस्तान कनेक्शन: ब्रिक्स सम्मेलन के समय से ही पाक हैंडल से लगातार उगला जा रहा था जहर, खुलासा

Wed, 14 Oct 2026 06:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 14 Oct 2026 06:09 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशन्स (आईएफएसओ) की शुरूआती जांच में यह खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
Venom was being continuously spewed from Pakistani handles right from the time of the BRICS summit
फाइल चित्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान की ओर से ब्रिक्स सम्मलेन के समय से ही देश का माहौल खराब करने और भारत सरकार के खिलाफ लगातार जहर उगला जा रहा है। अब तक पाकिस्तान की ओर से देश में दंगे भड़काने व माहौल खराब करने वाले 100 से ज्यादा फर्जी भड़काऊ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए गए हैं। दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशन्स (आईएफएसओ) की शुरूआती जांच में यह खुलासा हुआ है। आईएफएसओ के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संजय भाटिया ने बताया कि अभी तक 100 से ज्यादा पोस्ट हटाए गए हैं।

विज्ञापन


आईएफएसओ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आईएसएसओ की जांच में सामने आया है कि पाकिस्तान हैंडल अनुजश्री तिवारी इंडियन नाम के हैंडल से भारत में बहुत ही ज्यादा भड़काऊ फर्जी वीडियो लगातार भेजे जा रहे हैं। इस सोशल मीडिया हैंडल से ब्रिक्स के समय भी इस तरह की वीडियो वायरल किए थे।
विज्ञापन


फिर जंतर-मंतर पर क्रॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ काफी आपत्तिजनक फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर डाले थे। वीडियो में फर्जी तरीके से यह फैलाया गया था कि प्रदर्शन के दौरान काफी लोगों की मौत हो गई है। ऐसे में प्रधानमंत्री व गृहमंत्री ने आर्मी को जंतर-मंतर पर उतार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस हैंडल का आईपी एड्रेस पाकिस्तान का है। दिल्ली पुलिस इसे टेक डाउन करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस को जांच में पता लगा कि पाकिस्तान समेत कई अन्य देशों से भी फर्जी वीडियो पोस्ट की जा रही है। 


दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस करीब ऐसे 6 से ज्यादा हैंडल का पता के लिए गूगल से पत्राचार कर रही है। पाकिस्तान से ऑपरेट करने वाले यूजर्स भारतीय बनकर फर्जी वीडियो और गुमराह करने वाली खबरें भी फैला रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed