{"_id":"69a0fde2ae6ab123860fc1ac","slug":"video-of-blade-attack-and-fight-in-metro-goes-viral-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: मेट्रो में ब्लेड चलने और मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस की पड़ताल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: मेट्रो में ब्लेड चलने और मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस की पड़ताल जारी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 27 Feb 2026 07:44 AM IST
विज्ञापन
सार
मामले पर मेट्रो पुलिस के डीसीपी कुशल पाल सिंह ने कहा कि अभी तक किसी भी घटना के संबंध में शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि अभी यह पुष्टि नहीं की जा सकती कि वायरल वीडियो दिल्ली मेट्रो के ही हैं।
Delhi Metro
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी में मेट्रो से जुड़े दो अलग-अलग वीडियो वायरल हुए हैं। पहले वीडियो में एक युवक के चेहरे पर खून लगा दिख रहा है और आसपास मौजूद लोग उसे चोर बताते हुए हंगामा कर रहे हैं।
Trending Videos
वीडियो में एक व्यक्ति यह कहते हुए भी सुनाई देता है कि युवक मेट्रो में चोरी या छेड़छाड़ के इरादे से घुसा था। वहीं कुछ यात्रियों का दावा है कि वह ब्लेड लेकर कोच में चढ़ा था और खुद घायल हो गया। हालांकि इन दावों की अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरा वीडियो चलती मेट्रो के कोच के भीतर दो युवकों के बीच मारपीट का है। किसी बात को लेकर शुरू हुई बहस देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। कोच में मौजूद अन्य यात्री बीच-बचाव की कोशिश करते दिखाई देते हैं, जबकि कुछ लोग वीडियो बनाते दिखे। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स इस घटना को राजीव चौक स्टेशन के पास का बता रहे हैं, लेकिन इसकी भी पुष्टि नहीं हुई है।
मामले पर मेट्रो पुलिस के डीसीपी कुशल पाल सिंह ने कहा कि अभी तक किसी भी घटना के संबंध में शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि अभी यह पुष्टि नहीं की जा सकती कि वायरल वीडियो दिल्ली मेट्रो के ही हैं। पुलिस वीडियो की सत्यता, लोकेशन और उसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान के लिए जांच-पड़ताल कर रही है। फिलहाल पुलिस तकनीकी माध्यमों से वीडियो की जांच कर रही है।