सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Video of father mistreating innocent child goes viral; police take cognizance.

Delhi NCR News: मासूम के साथ पिता की बदसलूकी का वीडियो वायरल, पुलिस ने लिया संज्ञान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-डेढ़ साल के बच्चे पर बाल्टी भर पानी डालने का वीडियो हुआ था वायरल

-पुलिस ने बच्चे को मां के सुपुर्द कराया, पिता को पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराया



संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
पश्चिमी दिल्ली के रघुबीर नगर क्षेत्र से सामने आए एक वायरल वीडियो ने लोगों को झकझोर दिया है। वीडियो में एक व्यक्ति अपने करीब डेढ़ साल के बच्चे पर बाल्टी भर पानी उड़ेलते हुए दिखाई देता है। इस दौरान वह बच्चे की मां के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करता है और बच्चे को भी अपमानजनक शब्द कहता है। घटना के समय मासूम बच्चा सो रहा था, लेकिन अचानक ठंडा पानी डाले जाने पर वह घबराकर उठ जाता है, और रोने लगता है। आरोपी ने खुद इस वीडियो को बनाया था। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की और बच्चे की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पश्चिम जिला पुलिस ने संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू की। पुलिस जांच में सामने आया कि वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति 30 वर्षीय अरुण है, जो रघुबीर नगर का निवासी और बच्चे का पिता है।


पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी के मुताबिक, अरुण हाल ही में हुए वैवाहिक विवाद की वजह से मानसिक और व्यक्तिगत समस्याओं से गुजर रहा था। उसकी पत्नी उससे अलग अपने मायके रह रही थी। अरुण किसी तरह उसे लाता है और अब बदसलूकी कर रहा है। पुलिस के अनुसार बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है और परिवार के सदस्यों ने उसे उसकी मां को सौंप दिया है। वहीं, पश्चिम पुलिस उपायुक्त ने बताया, कि पिता को उपचार और देखभाल के लिए एक पुनर्वास केंद्र (रीहैबिलिटेशन सेंटर) में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने बच्चे की मां से संपर्क कर लिया है और उनकी शिकायत प्राप्त होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed