{"_id":"68874584ccf4cc87c20fb9ad","slug":"villagers-beat-up-a-mentally-challenged-woman-in-hapur-over-rumours-of-drone-and-thief-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान पर भारी पड़ रही ड्रोन की अफवाह: चोर समझकर लोगों ने मंदबुद्धि महिला को बेरहमी से पीटा, निकाला जुलूस; Video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जान पर भारी पड़ रही ड्रोन की अफवाह: चोर समझकर लोगों ने मंदबुद्धि महिला को बेरहमी से पीटा, निकाला जुलूस; Video
संवाद न्यूज एजेंसी, धौलाना (हापुड़)
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 28 Jul 2025 03:22 PM IST
विज्ञापन
सार
हापुड़ जिले के खिचरा गांव में ड्रोन और चोर की अफवाहों के बीच ग्रामीणों ने मंदबुद्धि महिला को चोर समझकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं गांव वालों ने उसका जुलूस भी निकाला। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
रात में जगह-जगह ड्रोन उड़ने और संदिग्ध चोर देखे जाने की अफवाह अब लोगों की जान पर भारी पड़ने लगी है। धौलाना थाना क्षेत्र के गांव खिचरा में इन्हीं अफवाहों के बीच ग्रामीणों की भीड़ ने एक मंदबुद्धि महिला को चोर समझकर न सिर्फ बुरी तरह पीटा, बल्कि उसका जुलूस तक निकाल दिया। बाद में जब पहचान हुई तो भीड़ उसे छोड़कर चली गई। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos
ग्रामीणों के अनुसार, रविवार की रात कुछ ड्रोन आदि की अफवाहों को देखते हुए पहरा दे रहे थे। इसी बीच एक संदिग्ध महिला ग्रामीणों को जाती हुई दिखाई दी। ग्रामीणों ने उसे चोर समझकर पकड़ लिया और पूछताछ के बहाने पिटाई शुरू कर दी। स्थानीय लोगों का कहना था कि बीते कुछ समय से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में इजाफा हुआ है, और रात में उड़ते ड्रोन को लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है। ऐसे में जब रात के अंधेरे में महिला अकेले जाती दिखाई दी तो उसे पकड़कर पूछताछ की गई। सूचना पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई, जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव वालों ने महिला पर चोर होने होने का शक जताते हुए महिला की पिटाई करते हुए उसे जमकर पीटा और इसके बाद उसका गांव में जुलूस भी निकाला। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को भी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जब महिला से पूछताछ की गई तो पता चला कि वह गांव खिचरा की ही रहने वाली है और मानसिक रूप से अस्वस्थ है। फिलहाल पति से विवाद होने होने के बाद वह उससे कहीं अलग रह रही थी और रविवार की रात अपने पति से मिलने ही जा रही थी, लेकिन मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण भीड़ के सामने घबरा गई और कुछ बता नहीं पाई।
धौलाना थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। सीओ अनीता चौहान का कहना है कि महिला के साथ मारपीट करने वालों की पहचान की जा रही है। मामले में जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।