Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   violent clash between two groups took place right in front of Bindapur police station Delhi

दिवाली के बाद दिल्ली में खून खराबा: थाने के सामने दो पक्ष भिड़े, सड़क पर चले जमकर लाठी-डंडे और चाकू से हमला

Tue, 10 Nov 2026 10:42 AM IST
अनुज कुमार पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 10 Nov 2026 10:42 AM IST
सार

दिल्ली के बिंदापुर थाने के ठीक सामने दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। इस दौरान सड़क पर सरेआम लाठी-डंडे और चाकू चले, जिससे कई लोग घायल हो गए और एक की हालत बहुत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
violent clash between two groups took place right in front of Bindapur police station Delhi
दो पक्षों में खूनी संघर्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

द्वारका जिले के डाबरी थाना क्षेत्र में बिंदापुर थाने के बिल्कुल सामने बहुत ही दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां मुस्लिम समाज से ताल्लुक रखने वाले नवाब और ललित (65) साल के परिवारों के बीच रोड पर जमकर लाठी ,डंडे ,चाकू ऒर पत्थर बाजी हुई और यह डरावना घटनाक्रम काफी देर तक चलता रहा।

विज्ञापन


खास बात यह है कि यह घटना बिंदापुर थाने के बिल्कुल सामने हुई। ललित के परिवार का कहना है कि नवाब इलाके का घोषित बदमाश है , इसकी पुलिस ने पुष्टि की है और वह  ललित से पैसे छीन रहा था । ललित ने विरोध किया तो नवाब और उसके साथियों ने लाठी डंडों से ललित व उनके दो-तीन भाइयों की बेरहमी से पिटाई कर दी। 
विज्ञापन


 इसके बाद ललित और उसके परिजन औऱ अन्य लोगों ने नवाब व उसके साथियों पर चाकू,  डंडे ओर  हथियारों से हमला कर दिया। इसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं , जिसमें ललित परिवार की ओर से दो-तीन लोग अस्पताल में भर्ती हैं , हालांकि उनकी हालत गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वही नवाब अस्पताल में भर्ती और उसकी हालत बहुत ही गंभीर है। उसको कई चाकू लगे हैं। डाबरी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है । इस घटना का वीडियो व सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जो इस पूरे खूनी संघर्ष का और किस तरह कानून का मजाक उड़ाया जा रहा है स्पष्ट रूप से बता रहा है। दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कुछ लोग इसे सामुदायिक झगड़े का रंग देने की कोशिश कर रहे हैं मगर ऐसा नहीं है यह दो परिवारों के बीच झगड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed