सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather changed in Delhi, rain reported in several areas.

Weather: दिल्ली में 120 किमी की रफ्तार से चली आंधी, रात में बदला मौसम, राजधानी के कई इलाकों में बारिश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 10 Jun 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
सार

तेज धूल भरी आंधी चली और कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश भी हुई। दिल्ली के पालम में 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी में आसमान धूल के गुबार से ढंक गया।

Weather changed in Delhi, rain reported in several areas.
देर रात को आंधी के साथ कई इलाकों में बारिश हुई जिससे लोगों को कुछ राहत महसूस हुई। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी समेत उत्तर भारत में मौसम का मिजाज मंगलवार देर शाम अचानक बदल गया। तेज धूल भरी आंधी चली और कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश भी हुई। दिल्ली के पालम में 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी में आसमान धूल के गुबार से ढंक गया। आंधी की यह रफ्तार वर्ष 2001 के बाद से सबसे अधिक है।


दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को पूरे दिन गर्म हवाओं के धपेड़ों ने लोगों को झुलसाया। दिल्ली का अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि शाम को मौसम का मिजाज बदल गया। विभिन्न हिस्सों में बारिश होने से लोगों को तपती गर्मी से काफी राहत मिली। मौसम विभाग ने 10 से 14 जून के बीच दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश-राजस्थान के कई हिस्सों में आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई है। 11 जून से प्री-मानसून गतिविधियां तेज होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन उड़ानें डायवर्ट : दिल्ली के पालम में अचानक आई तेज आंधी और बूंदाबांदी के चलते इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने वाली तीन उड़ानों को सुरक्षा के लिहाज से दूसरे शहरों की तरफ डायवर्ट करना पड़ा। ये उड़ानें दुबई, मुंबई और अगरतला से दिल्ली आ रही थीं। खराब विजिबिलिटी के कारण विमानों को दूसरे रूट पर भेजा गया
विज्ञापन
दिन में धूप का सितम, शाम को आंधी और फिर बारिश
लू की चपेट में पूरे दिन गर्म हवाओं के थपेड़ों ने दिल्लीवासियों को परेशान किया। इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम को मौसम ने अचानक करवट ली और तेज रफ्तार हवाओं ने दिल्लीवालों को परेशान किया। 30 से 41 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। पालम में इसकी रफ्तार 111 किमी रिकॉर्ड की गई।

दिल्ली में सुबह दस बजे से ही कड़ी धूप ने लोगों को सताना शुरू कर दिया। इस दौरान गर्म हवाएं लगभग 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। दोपहर दो बजे के बाद अधिकतर सड़कों पर लोगों की संख्या अपेक्षाकृत कम ही दिखाई दी और जरूरी कामों से ही बाहर निकले। इस दौरान तापमान सफदरजंग में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में कोई अंतर नहीं आया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को भी लू चलने के आसार जताए हैं।
11 जून को तेज आंधी और हल्की बारिश से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा पारा

मौसम विभाग के अनुसार, 11 जून को एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते दोपहर और शाम को लगभग 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और हल्की बारिश की संभावना है। इसके चलते लगभग 7 से 8 डिग्री सेल्सियस की कमी आने से लोगों को राहत मिलेगी। 12 जून को भी आंधी और हल्की बारिश के दो दौर चलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed