सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather condition: Banda is the hottest in Asia, mercury crosses 45 in Delhi

मौसम का हाल: बांदा एशिया में सबसे गर्म, दिल्ली में पारा 45 के पार, पाकिस्तान की सूखी हवाओं से जनता का बुरा हाल

अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 20 May 2026 04:16 AM IST
विज्ञापन
Weather condition: Banda is the hottest in Asia, mercury crosses 45 in Delhi
ताजमहल... भीषण गर्मी में पर्यटक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उत्तर भारत में आसमान से आग बरस रही है। आमतौर पर 25 मई के आसपास शुरू होने वाले नौतपा से पहले ही भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के कई हिस्से भीषण लू की चपेट में हैं। ज्यादातर जगहों पर पारा 45 डिग्री के आसपास बना हुआ है। उत्तर प्रदेश का बांदा मंगलवार को भी देश ही नहीं, एशिया में सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पंजाब के फरीदकोट में भी पारा 47.3 डिग्री दर्ज किया गया। 

Trending Videos


वहीं, दिल्ली में अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री रहा, जो मौसम का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग ने दिल्ली में भीषण गर्मी और लू का यलो अलर्ट जारी किया है। यहां सुबह 9 बजे ही तीखी और चिलचिलाती धूप झुलसाने लगी है। दोपहर में लू के थपेड़े कहर बरपा रहे हैं, तो रात में भी गर्म हवाओं से राहत नहीं मिल रही है। उत्तर भारत में तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री ऊपर है। यूपी के 22 जिलों में तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तपिश इसलिए...
पाकिस्तान के बलूचिस्तान व थार मरुस्थल की ओर से आ रही सूखी और गर्म हवाएं सीधे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में पहुंच रही हैं। इससे, मई के आखिरी हफ्ते या जून वाली गर्मी अभी महसूस की जा रही है। 29 मई को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव की संभावना है।
विज्ञापन


यूपी में लू का ऑरेंज अलर्ट

  • मौसम विभाग ने यूपी के 39 जिलों में 21 मई तक भीषण लू व 13 जिलों में गर्म रात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है
  • हरियाणा में रोहतक 46.9 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। पंजाब व हरियाणा के ज्यादातर स्थानों पर तापमान 45 डिग्री के आसपास बना हुआ है
  • पहाड़ भी तप रहे : श्रीनगर में अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री, काजीगुंड में 30.2 डिग्री रहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed