सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather Set to Change in Delhi NCR Relief from Heat and Heatwave Expected Tomorrow

दिल्ली-NCR में बदलने वाला है मौसम: गर्मी और लू के थपेड़ों से आज राहत के आसार, इतने दिन बरसेंगे बदरा

संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Thu, 28 May 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
सार

 दिल्ली-एनसीआर में 28 मई से नया पश्चिमी विक्षोभ मौसम बदलेगा, गर्मी से राहत देगा। 31 मई तक हल्की बारिश, तेज हवाएं चलेंगी, तापमान गिरेगा। 1 जून से फिर गर्मी बढ़ेगी।

Weather Set to Change in Delhi NCR Relief from Heat and Heatwave Expected Tomorrow
दिल्ली एनसीआर में बदलने वाला है मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदलने वाला है। कई दिनों से भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों की मार झेल रहे लोगों को आज से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ 28 मई से उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है। इसका असर दिल्ली-एनसीआर में 28, 29, 30 और 31 मई को देखने को मिलेगा।



मौसम विभाग के अनुसार, 28 और 29 मई से मौसम में बदलाव शुरू होगा। इस दौरान आंशिक बादल छाने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। ऐसे में गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना रहेगी, जिनकी गति 40 से 50 किमी प्रति घंटा और कुछ समय 60 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग ने 28 को यलो और 29 मई को बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके बाद 30 से 31 मई के बीच मौसम ठंडा रहेगा और तापमान 34 से 37 डिग्री तक रहने का अनुमान है, जबकि आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है।

विज्ञापन

इससे तापमान में गिरावट आने की संभावना हैं। वहीं, 1 जून से फिर तपिश का दौर जारी होगा। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 37 से 39 और न्यूनतम 25 से 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस दिन हवाएं विभिन्न दिशा से चल सकती हैं।

44.3 डिग्री का टॉर्चर झेला
बुधवार को आसमान से बरसती आग और भीषण गर्मी के बीच दिल्लीवासियों का हाल बेहाल रहा। दिनभर लू के थपेड़े लगे। ज्यादातर इलाकों में दिन का तापमान 44 या 45 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। ऐसे में लगातार 12वें दिन पारा 40 के ऊपर रहा। साथ ही, अधिकतम तापमान 44.3 और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 56 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 14 प्रतिशत रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed