फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   What is Property Aadhaar Card for every house in Delhi and benefits?

क्या है प्रॉप्रटी 'आधार कार्ड': दिल्ली में हर घर की होगी यूनिक आईडी, लाखों परिवारों को फायदा; जानें पूरी डिटेल

Fri, 31 Jul 2026 02:41 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 31 Jul 2026 02:41 PM IST
सार

What is Property Aadhaar Card: दिल्ली सरकार राजधानी की हर संपत्ति को स्थायी डिजिटल पहचान देने जा रही है।प्रत्येक संपत्ति को एक विशिष्ट संपत्ति पहचान संख्या (प्रॉपर्टी आधार कार्ड) जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को बताया कि केंद्र की स्वामित्व योजना के तहत दिल्ली के 30 ग्रामीण गांवों में ड्रोन सर्वेक्षण किए गए हैं। 

विज्ञापन
What is Property Aadhaar Card for every house in Delhi and  benefits?
दिल्ली लैंड रिकॉर्ड बिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी की हर संपत्ति को अब स्थायी डिजिटल पहचान मिलेगी। इसके लिए सरकार दिल्ली लैंड रिकॉर्ड बिल-2026 लाएगी। इस बिल के तहत सभी आवासीय, व्यावसायिक और अन्य संपत्तियों का वैज्ञानिक सर्वे होगा। इसके बाद प्रत्येक संपत्ति को यूनिक प्रॉपर्टी आईडी या प्रॉपर्टी आधार कार्ड जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


सरकार का दावा है कि यह पहल भूमि विवादों, फर्जी रिकॉर्ड और स्वामित्व संबंधी समस्याओं का समाधान करेगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की स्वामित्व योजना के तहत दिल्ली के 30 ग्रामीण गांवों में ड्रोन सर्वे हो चुका है। इन गांवों में डिजिटल प्रॉपर्टी कार्ड भी तैयार किए गए हैं। इस प्रयोग के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को बताया कि केंद्र सरकार की स्वामित्व योजना के तहत दिल्ली के 30 ग्रामीण गांवों में ड्रोन सर्वे कर डिजिटल प्रॉपर्टी कार्ड तैयार किए जा चुके हैं। इस प्रयोग के सकारात्मक परिणाम सामने आने के बाद अब यही व्यवस्था पूरी दिल्ली में लागू की जाएगी। इसके लिए भारतीय सर्वेक्षण विभाग की तकनीकी विशेषज्ञता और आधुनिक ड्रोन मैपिंग का इस्तेमाल होगा। सरकार का मानना है कि एक समान डिजिटल रिकॉर्ड तैयार होने से भविष्य में संपत्तियों की पहचान और सत्यापन आसान होगा।

हर मंजिल का भी बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड
प्रस्तावित कानून के तहत केवल भूखंड या भवन ही नहीं, बल्कि प्रत्येक इमारत की हर मंजिल का अलग डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। सर्वे के दायरे में आवासीय, व्यावसायिक, संस्थागत और अन्य सभी प्रकार की संपत्तियां आएंगी। सरकार का उद्देश्य है कि राजधानी की कोई भी संपत्ति डिजिटल रिकॉर्ड से बाहर न रहे। सर्वे पूरा होने के बाद प्रत्येक संपत्ति को यूनिक प्रॉपर्टी आईडी आवंटित की जाएगी।
 
विज्ञापन

विवादों से लेकर खरीद-बिक्री तक मिलेगी राहत
सरकार का कहना है कि वर्षों से व्यवस्थित भूमि रिकॉर्ड नहीं होने के कारण लोगों को स्वामित्व साबित करने, खरीद-बिक्री, उत्तराधिकार, बैंक ऋण, नक्शा स्वीकृति और अदालतों में लंबित मामलों जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद प्रमाणिक डिजिटल रिकॉर्ड उपलब्ध होगा, जिससे रिकॉर्ड संबंधी अस्पष्टता कम होगी और भूमि विवादों में उल्लेखनीय कमी आने की संभावना है। साथ ही फर्जी दस्तावेजों और एक ही संपत्ति पर कई दावों जैसी समस्याओं पर भी अंकुश लगेगा।
 

डिजिटल शासन की नई नींव बनेगा बिल
मुख्यमंत्री के मुताबिक, यह पहल केवल रिकॉर्ड तैयार करने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि दिल्ली में डिजिटल भूमि प्रबंधन व्यवस्था की आधारशिला बनेगी। ड्रोन सर्वे, डिजिटल मैपिंग और आधुनिक तकनीक के जरिए तैयार रिकॉर्ड से नागरिकों को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और तेज सेवाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed