{"_id":"6adb5b70330274e3b1087b7d","slug":"with-the-arrival-of-the-festive-season-comes-the-onset-of-winter-markets-bustle-with-blankets-and-quilts-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-2345-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: त्योहारों के साथ ठंड की आहट, कंबल और रजाइयों से गुलजार हुए बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: त्योहारों के साथ ठंड की आहट, कंबल और रजाइयों से गुलजार हुए बाजार
विज्ञापन
-सर्दी शुरू होने से पहले खरीदारी में जुटे लोग, दुकानदारों ने सजाईं गर्म कपड़ों की दुकानें
-जैसे-जैसे सर्दियां बढ़ती हैं, वैसे-वैसे दाम भी बढ़ते जाते, अभी किफायती दामों में कर रहे खीरदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। त्योहारों के आगाज के साथ ही दिल्ली में ठंड ने दस्तक भी देना शुरू कर दिया है। बदलते मौसम के बीच लोगों की दिनचर्या के साथ उनके पहनावे में भी बदलाव आने लगा है। जहां कुछ दिन पहले तक लोग हाफ टी-शर्ट में घूमते दिखाई देते थे, वहीं अब फुल बाजू की शर्ट और गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करने लग गए हैं। इसके साथ ही बाजारों में कंबल, रजाई और अन्य गर्म कपड़ों की बिक्री भी शुरू हो गई है। पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में कंबलों की दुकानें सज चुकी हैं। कई ग्राहक सर्दी बढ़ने से पहले ही खरीदारी करना बेहतर मान रहे हैं। उनका कहना है कि मौसम पूरी तरह ठंडा होने से पहले बाजार में पसंद का सामान कम कीमत पर मिल जाता है।
वर्जन
सर्दी शुरू होने से पहले गर्म कपड़ों और कंबलों की खरीदारी करना किफायती रहता है। अभी कम दाम में अपनी पसंद का सामान मिल जाता है। - समीर, ग्राहक
त्योहारी सीजन शुरू होते ही हमारा काम भी शुरू हो जाता है। ठंड बढ़ते ही सामान की कीमतों में भी इजाफा होने लगता है।
- रिजवान, दुकानदार