{"_id":"6a315688dad4f4906d0ce7b9","slug":"woman-dies-after-falling-from-fourth-floor-under-suspicious-circumstances-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-141218-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: संदिग्ध हालात में चौथी मंजिल से गिरकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: संदिग्ध हालात में चौथी मंजिल से गिरकर महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बाहरी-उत्तरी जिले के अलीपुर थाना क्षेत्र में स्थित एक इमारत की चौथी मंजिल से संदिग्ध हालात में गिरने से महिला रश्मि की मौत होने का मामला सामने आया है। महिला प्रयागराग, यूपी की रहने वाली थी। उसने दिल्ली के युवक से प्रेमविवाह किया था।
बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त शोभित सक्सेना ने बताया कि घटना की सूचना सोमवार रात करीब 10:30 बजे अलीपुर थाना को मिली। पुलिस सूत्रों के मुताबिक महिला वैवाहिक जीवन में तनाव और पति के साथ लगातार होने वाले विवादों से परेशान थी। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि इसी कारण उसने यह कदम उठाया होगा। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल महिला को उसके परिजन बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल (बीजेआरएम) ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि महिला के दो नाबालिग बच्चे हैं।