फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yamuna water level reaches 202.70 at Delhi's Old Railway Bridge

Delhi NCR News: दिल्ली के ओल्ड रेलवे पुल पर 202.70 पहुंचा यमुना का स्तर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
हथिनीकुंड से छोड़े गए पानी से आने वाले दिनों में और बढ़ोतरी की संभावना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। ओल्ड रेलवे पुल पर यमुना का जलस्तर इस जुलाई में सबसे अधिक बृहस्पतिवार शाम छह बजे 202.70 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 205.30 मीटर से नीचे है। अगले दो दिनों में इसमें बढ़ोतरी की संभावना है।
हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से 29 जुलाई सुबह नौ बजे 24,576 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जो जुलाई में सबसे अधिक है। बैराज से छोड़े गए पानी के दिल्ली पहुंचने में लगभग 36 घंटे लगते हैं, इसलिए बुधवार से जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है। बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार, यह पानी दिल्ली में शुक्रवार से शनिवार तक गुजरेगा और जलस्तर में और बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन यह खतरे के निशान से नीचे ही रहेगा। दिल्ली में यमुना का चेतावनी स्तर 204.50 मीटर और खतरे का स्तर 205.30 मीटर है।
विज्ञापन

इस मॉनसून में अब तक हथिनीकुंड बैराज से सबसे अधिक 10 जून को लगभग 36,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। पहाड़ों पर अधिक बारिश के कारण जलस्तर बढ़ सकता है, लेकिन बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार चिंता की कोई बात नहीं है। विभाग के अनुसार अभी मौसम विभाग की ओर से अलर्ट नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed