फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth stabbed to death in Govindpuri

राजू का कातिल कौन?: गोविंदपुरी में चाकू घोंपकर युवक की हत्या, जांघ पर चाकू लगने से बहा अधिक खून; थम गईं सांसें

Sun, 16 Aug 2026 11:04 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sun, 16 Aug 2026 11:04 PM IST
सार

राजू अपने परिवार के साथ ओखला फेज-1 स्थित इंद्रा मजदूर कैंप में रहता था। शनिवार रात करीब 11 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को एक महिला का कॉल मिला, जिन्होंने बताया कि उनके भाई को किसी ने चाकू मार दिया है। सूचना मिलते ही गोविंदपुरी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन
Youth stabbed to death in Govindpuri
गोविंदपुरी में युवक की चाकू गोदकर हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण-पूर्वी जिले के गोविंदपुरी इलाके में शनिवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस जब तक घटनास्थल पर पहुंची, परिजन घायल युवक को अस्पताल ले जा चुके थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान राजू (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन

 

राजू अपने परिवार के साथ ओखला फेज-1 स्थित इंद्रा मजदूर कैंप में रहता था। शनिवार रात करीब 11 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को एक महिला का कॉल मिला, जिन्होंने बताया कि उनके भाई को किसी ने चाकू मार दिया है। सूचना मिलते ही गोविंदपुरी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ में पता चला कि परिजन खून से लथपथ राजू को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम तुरंत अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद राजू को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक जांच में सामने आया कि राजू की जांघ पर चाकू मारा गया था, जिससे अत्यधिक खून बह गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है। दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के संबंध में हत्या की संबंधित धाराओं के तहत केस किया है। 

विज्ञापन

पुलिस हिरासत में लिए गए संदिग्ध से लगातार पूछताछ कर रही है ताकि वारदात की वजह और आरोपियों की सटीक भूमिका का पता लगाया जा सके। इसके अलावा, हमलावरों का सुराग लगाने के लिए घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed