सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   A community center, park, cremation ground, cowshed, and wellness center will be built on 33 acres.

Delhi News: 33 एकड़ में बनेगा सामुदायिक भवन, पार्क, श्मशान घाट, गोशाला और आरोग्य मंदिर

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 09:29 PM IST
विज्ञापन
A community center, park, cremation ground, cowshed, and wellness center will be built on 33 acres.
विज्ञापन
मुकुंदपुर वार्ड के विकास की समीक्षा करने पहुंचीं स्थायी समिति अध्यक्ष

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा ने मुकुंदपुर वार्ड का दौरा किया और क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों व नई परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सूरत विहार क्षेत्र में 33 एकड़ भूमि देखी। उन्होंने बताया कि इस भूमि पर सामुदायिक भवन, पार्क, श्मशान घाट, गौशाला और आरोग्य मंदिर जैसी जनहित की सुविधाएं बनाई जाएंगी।

निरीक्षण के दौरान सत्या शर्मा ने सफाई व्यवस्था पर खास ध्यान दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी छोटी-बड़ी नालियों की नियमित सफाई हो। कहा कि दिल्ली में भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार बनने के बाद विकास कार्यों को नई गति मिली है। उन्होंने सूरत विहार क्षेत्र की 33 एकड़ जमीन देखी और कहा कि इस जमीन को क्षेत्रवासियों के हित में विकसित किया जाएगा। यहां सामुदायिक भवन, पार्क, श्मशान घाट, गोशाला और आरोग्य मंदिर जैसी जनहित की सुविधाएं बनाई जाएंगी। इससे स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। मुकुंदपुर में भी जल्द नई विकास परियोजनाओं का काम शुरू होगा। इस दौरान स्थानीय पार्षद गुलाब सिंह राठौड़, क्षेत्रीय उपायुक्त शशि प्रताप सिंह और एमसीडी के वरिष्ठ अधिकारी भी साथ थे। उन्होंने पार्षद गुलाब सिंह राठौड़ के साथ क्षेत्र के समग्र विकास और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed