सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Accused in murder case of fruit seller Ramesh Yadav in Adarsh Nagar arrested from Nepal border

आदर्श नगर हत्याकांड: बदले की आग में पत्थर से सिर कुचलकर की हत्या, डेढ़ माह बाद नेपाल बॉर्डर से दबोचा गया आरोपी

अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Fri, 05 Jun 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली के आदर्श नगर में फल विक्रेता रमेश यादव की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या करने वाले आरोपी सुमन कुमार झा को पुलिस ने इंडो नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया है। शराब पीने के दौरान दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया था। जिसका बदला लेने के लिए आरोपी ने घटना को अंजाम दिया।

Accused in murder case of fruit seller Ramesh Yadav in Adarsh Nagar arrested from Nepal border
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में विवाद में फल विक्रेता की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या करने वाले नेपाल के रहने वाले आरोपी को पुलिस ने इंडो नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 45 साल के सुमन कुमार झा के रूप में हुई है। घटना के कुछ दिन शराब पीने के दौरान दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया था। जिसका बदला लेने के लिए आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ था।



उत्तरी परिक्षेत्र के पुलिस आयुक्त विजय सिंह ने बताया कि 23 मार्च को आदर्श नगर थाना पुलिस को आजादपुर फ्लाई ओवर के नीचे एक शख्स के खून से लथपथ हालत में पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस उसे बाबू जगजीवन राम अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मरने वाले की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। तीन दिन बाद मृतक के बेटे सतेंद्र यादव ने उनकी पहचान अपने पिता रमेश यादव के रूप में की। वह मूलत: गांव बरहोजपार गोरखपुर यूपी के रहने वाले थे और आजादपुर मंडी में फल विक्रेता थे। जांच के दौरान पुलिस को एक वायरल वीडियो मिला, जिसमें आरोपी को पत्थर से कुचलकर हत्या करते हुए देखा गया। काफी जांच करने पर पता चला कि आजादपुर मंडी में उसे साइकिल के नाम से जानते थे। वह मंडी में फल की रेहड़ी लगाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उसके भागने की दिशा में लगे करीब 150 सीसीटीवी कैमरे की जांच की, जिसमें पता चला कि आरोपी गुरुग्राम हरियाणा का रहने वाला सुमन कुमार झा है। वह नेपाल के सप्तरी जिले का रहने वाला है। पुलिस को उसका लोकेशन नेपाल में मिला।
विज्ञापन
Trending Videos


पुलिस ने अदालत से गैर जमानती वारंट लेने के बाद मधुबनी बिहार और नेपाल बॉर्डर पर स्थित नेपाल के जिले सप्तरी के आस पास में डेरा डाल दिया। करीब डेढ़ माह तक पुलिस टीम ने वहां के स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी पर निगरानी रखनी शुरू कर दी। 26 मई को पुलिस ने एक और टीम को वहां भेजा ताकि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए जा सकें। 

28 मई को आरोपी के महादेव मठ में एक सहयोगी के मिलने के लिए आने की जानकारी मिली। निरीक्षक राजेश कुमार भाखर के नेतृत्व में टीम ने फिल्मी अंदाज में आरोपी को पकड़ा और तेजी से उसे बाइक पर बिठाकर वहां से भागे। इस दौरान पुलिस टीम को स्थानीय लोगों का विरोध का सामना करना पड़ा और आरोपी धक्का मुक्की कर भागने की कोशिश की। पुलिस मधुबनी के एक थाने में लाकर सारी कानूनी औपचारिकताएं पूरी की।

सिर पर रॉड मारने का बदला लेने के लिए की हत्या
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक के साथ अकसर शराब पीते थे। घटना के तीन दिन पहले शराब पीने के दोनों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान रमेश ने उसके सिर पर रॉड मारकर उसे घायल कर दिया। उसने बदला लेने ठान ली। घटना वाले दिन आजादपुर फ्लाईओवर के नीचे रमेश को सोता देख उसने पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद वह भागकर गुरुग्राम हरियाणा भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed