अयोध्या मामले में केजरीवाल का बयान: कहा- केवल 200 करोड़ की नकदी चोरी, कई बड़े नाम शामिल; लेकिन नहीं हुई एफआईआर
अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावा प्रकरण को लेकर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने करोड़ों रुपये की कथित चोरी और एफआईआर नहीं होने का दावा करते हुए कहा कि मामले में कई बड़े नाम शामिल बताए जा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े गड़बड़ी मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। मामले में लगातार नए दावे और आरोप सामने आने के बीच विपक्ष ने भाजपा पर हमला तेज कर दिया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने वीडियो जारी कर केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को निशाने पर लेते हुए कई गंभीर आरोप लगाए।
VIDEO | On the alleged theft at Ayodhya Ram Temple, AAP national convenor Arvind Kejriwal said,
"Crores were stolen from Ayodhya's Ram Temple. It is being said that around Rs 200 crore in cash alone was stolen. However, no FIRs have been lodged, and there have been no inquiries,… pic.twitter.com/Osn5OmP50fविज्ञापन— Press Trust of India (@PTI_News) June 21, 2026विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि 'अयोध्या के राम मंदिर में करोड़ों रुपये की चोरी हुई है। उन्होंने कहा कि केवल नकदी के रूप में ही करीब 200 करोड़ रुपये चोरी होने की बात कही जा रही है। इसके बावजूद अब तक न तो कोई एफआईआर दर्ज की गई है। यूपी पुलिस, ईडी या सीबीआई किसे ने एफआईआर दर्ज नहीं किया है।'
केजरीवाल ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य, दोनों जगह भाजपा की सरकार होने के बावजूद मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि खबरें हैं कि इस मामले में कई बड़े नाम शामिल हैं। यदि निष्पक्ष जांच हुई तो बड़े खुलासे हो सकते हैं। अगर इस मामले में कार्रवाई हुई तो सरकार भी गिर सकती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.