{"_id":"6a32bbd5fc2dab8e1003dad1","slug":"bhagwant-mann-should-bow-in-reverence-before-akal-takht-sahib-kalka-ashram-news-c-340-1-del1011-141453-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवंत मान अकाल तख्त साहिब के समक्ष नतमस्तक हों : कालका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवंत मान अकाल तख्त साहिब के समक्ष नतमस्तक हों : कालका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई दिल्ली।
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को श्री अकाल तख्त साहिब से टकराव टालने की सलाह दी है। कालका ने कहा कि मुख्यमंत्री को एक निमाने सिख के रूप में श्री अकाल तख्त साहिब के सामने उपस्थित होकर जारी हुक्मनामे का पालन करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पद चाहे कितना भी बड़ा हो, लेकिन श्री अकाल तख्त साहिब के आदेश सर्वोपरि हैं। मान को जत्थेदार साहिब से समय लेकर विवाद का समाधान निकालना चाहिए। मुख्यमंत्री द्वारा जत्थेदार पर राजनीतिक दबाव के आरोपों पर कालका ने माना कि 2015 में डेरा प्रमुख को माफी देने जैसे फैसलों में पंथक संस्था का राजनीतिक दुरुपयोग हुआ था, लेकिन संस्था की सर्वोच्चता हमेशा बनी रहती है। वहीं, परमजीत सिंह सरना पर निशाना साधते हुए कालका ने कहा कि उन्होंने मर्यादा का उल्लंघन किया और जत्थेदार साहिब को उन्हें रोकना चाहिए था। संवाद