सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Breakfast in Delhi Lunch in the Hills Vehicles to Run on Delhi-Doon Expressway from April 14 PM to Inaugurate

दिल्ली में नाश्ता पहाड़ों में लंच: 14 अप्रैल से दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे पर दौड़ेंगे वाहन, पीएम करेंगे उद्घाटन

अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 07 Apr 2026 04:18 AM IST
विज्ञापन
सार

वीकेंड प्लान बनाने के लिए लंबी छुट्टी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। ब्रेकफास्ट दिल्ली में, लंच पहाड़ों में, यह लाइन 14 अप्रैल से हकीकत बनने जा रही है। बहुप्रतीक्षित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। 

Breakfast in Delhi Lunch in the Hills Vehicles to Run on Delhi-Doon Expressway from April 14 PM to Inaugurate
पीएम मोदी, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वीकेंड प्लान बनाने के लिए लंबी छुट्टी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। ब्रेकफास्ट दिल्ली में, लंच पहाड़ों में, यह लाइन 14 अप्रैल से हकीकत बनने जा रही है। बहुप्रतीक्षित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। 

Trending Videos


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस हाईस्पीड कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। करीब 213 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दिल्ली से देहरादून का सफर जो 6 घंटे या उससे अधिक समय लेता है, अब महज 2 से 2.5 घंटे में पूरा किया जा सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सप्रेसवे पर वाहन 100 किमी प्रतिघंटा की गति से फर्राटा भर सकेंगे, जिससे यात्रा न केवल तेज बल्कि कहीं अधिक सुगम भी होगी। दिल्ली में यह एक्सप्रेसवे अक्षरधाम से शुरू होता है और उत्तर प्रदेश के बागपत, शामली और सहारनपुर होते हुए उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में प्रवेश करता है। यह मार्ग हरिद्वार, ऋषिकेश और मसूरी जाने वाले यात्रियों के लिए भी बड़ी राहत लेकर आएगा। खासकर वीकेंड टूरिज्म के लिहाज से यह एक्सप्रेसवे गेमचेंजर साबित होने वाला है। 

इस परियोजना का निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई ) ने कराया है। वर्ष 2020 के आसपास निर्माण शुरू हुआ था। करीब 12000 करोड़ की लागत से तैयार एक्सप्रेसवे आधुनिक इंजीनियरिंग का उदाहरण। 6 लेन का हाई-स्पीड कॉरिडोर, अत्याधुनिक इंटरचेंज, सर्विस रोड, इमरजेंसी लेन और स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम शामिल हैं। सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी, एम्बुलेंस और हेल्पलाइन जैसी सुविधाएं भी मुहैया कराई गई हैं।

दिल्ली में आना-जाना होगा आसान
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर जाने और निकलने की व्यवस्था शास्त्री पार्क के पास होगी। यहां पर कश्मीरी गेट से देहरादून जाने वाले वाहन शास्त्री पार्क के पास एक्सप्रेसवे पर जा सकेंगे। यूपी की तरफ से एक्सप्रेस-वे से आने वाले वाहन शास्त्री पार्क के पास निकल भी सकेंगे। अधिकारियों ने बताया कि एक्सप्रेस वे के दिल्ली के हिस्से में एट्री और एग्जिट पॉइंट इस हिसाब से बनाया गया है कि दक्षिणी मध्य, उत्तरी और पूर्वी दिल्ली के वाहनों चालकों की आवाजाही आसान हो सके। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे, विकास मार्ग, गीता कॉलोनी यमुना पुल, शास्त्री पार्क, सिग्नेचर ब्रिज इन सभी मार्गों से आने वाले वाहन चालकों को एक्सप्रेस वे पर चढ़ने के लिए एंट्री पॉइंट बनाए गए हैं।

दिल्ली वाला हिस्सा पहले ही हो चुका है शुरू
एक्सप्रसेवे का पहला खंड दिल्ली के अक्षरधाम से शुरू होता है। इसकी लंबाई 32 किलोमीटर है। इसको दो हिस्सों में तैयार किया गया है। एक की लंबाई 14.75 किमी है। यह दिल्ली में आता है। दूसरे पैकेज की लंबाई 16.85 किलोमीटर है। यह लोनी से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (ईपीई) तक जाता है। यह दोनों खंड पहले से जनता के लिए शुरू हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed