सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   CBI nabs double murder accused absconding for 16 years reward of Rs 5 lakh on his head

Rajasthan: दोहरे हत्याकांड में 16 साल से फरार आरोपी सीबीआई के हत्थे चढ़ा, 5 लाख का था इनाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रशांत तिवारी Updated Fri, 06 Mar 2026 08:31 PM IST
विज्ञापन
सार

Rajasthan: सीबीआई ने करीब 16 साल से फरार चल रहे दोहरे हत्याकांड के आरोपी परस राम उर्फ राजू शर्मा को नई दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर अदालत की ओर से 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था और वह अपनी पहचान बदलकर छिपकर रह रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

CBI nabs double murder accused absconding for 16 years  reward of Rs 5 lakh on his head
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने करीब 16 वर्षों से फरार चल रहे एक घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान परस राम उर्फ राजू शर्मा के रूप में हुई है, जो राजस्थान के एक सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड में वांछित था। आरोपी पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित रखा गया था। 

Trending Videos


राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ था FIR
सीबीआई की ओर से शुक्रवार को जारी प्रेस नोट के अनुसार, इस मामले को 6 अप्रैल 2011 को दर्ज किया गया था। यह मामला राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर पीठ के निर्देश पर दर्ज किया गया था, जिसमें कुल छह आरोपियों को नामजद किया गया था। जांच एजेंसी के मुताबिक, 29 जुलाई 2010 को आरोपियों ने राजस्थान के कामां (कामा) इलाके में एक व्यक्ति के घर में अवैध रूप से घुसकर देशी हथियारों से अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। इस हमले में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें एक पिता और उसका बेटा शामिल थे। दोनों उस समय के एक अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के परिवार के सदस्य बताए गए थे। इस हमले में दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने रखा था इनाम
सीबीआई जांच के दौरान यह सामने आया कि इस मामले का एक आरोपी परस राम केस दर्ज होने के बाद से ही फरार चल रहा था। लंबे समय तक गिरफ्तारी से बचने के कारण अदालत ने उसे घोषित अपराधी घोषित कर दिया था। अदालत ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए उस पर 5 लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया था। आरोपी के फरार रहने के कारण उसके खिलाफ ट्रायल की कार्यवाही भी स्थगित कर दी गई थी।

ये भी पढ़ें: उदयपुर में कंटेनर से 5 करोड़ की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

कैसे हुई आरोपी की गिरफ्तारी?
सीबीआई ने बताया कि तकनीकी सूचनाओं और फील्ड इंटेलिजेंस के विश्लेषण के बाद एजेंसी को आरोपी के ठिकाने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। जांच में सामने आया कि परस राम अपनी पहचान बदलकर राजू शर्मा नाम से रह रहा था। खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने 5 मार्च को नई दिल्ली से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी संबंधित अदालत द्वारा जारी स्थायी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर की गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को सक्षम अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। सीबीआई ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed