{"_id":"6a3569e60f2510e9010b320c","slug":"delhi-government-committed-to-the-goal-of-a-tb-free-india-dr-pankaj-ashram-news-c-340-1-del1011-141766-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली सरकार टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य के लिए प्रतिबद्ध : डॉ. पंकज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली सरकार टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य के लिए प्रतिबद्ध : डॉ. पंकज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने मंत्रियों के साथ की वर्चुअल समीक्षा बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में आयोजित प्रगति तंत्र के तहत राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों की वर्चुअल समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया। इसमें टीबी मुक्त भारत अभियान और प्रजनन और बाल स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा की गई।
साथ ही बैठक में रेफरल प्रणाली को सुदृढ़ बनाने, टीबी स्क्रीनिंग एवं निवारक उपचार कवरेज का विस्तार करने, रोगी सहायता तंत्र को अधिक प्रभावी बनाने और राष्ट्रीय स्वास्थ्य लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए केंद्र एवं राज्यों के बीच सहयोग को और मजबूत करने पर विशेष बल दिया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार ने कहा कि दिल्ली टीबी मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
16 लाख से अधिक लोगों की हुई टीबी स्क्रीनिंग
टीबी उन्मूलन के क्षेत्र में दिल्ली ने टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत प्रगति रिपोर्ट को प्रस्तुत किया। दिसंबर 2024 से अब तक दिल्ली में 16.4 लाख से अधिक संवेदनशील एवं उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई है। इसके अलावा 7.4 लाख से अधिक चेस्ट एक्सरे तथा 3.5 लाख एनएएटी परीक्षण किए गए हैं जिससे टीबी की शीघ्र पहचान एवं उपचार में उल्लेखनीय सहायता मिली है। दिल्ली कई प्रमुख संकेतकों पर राष्ट्रीय औसत से बेहतर प्रदर्शन कर रही है। टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट कवरेज दिल्ली में 45 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय औसत 29 प्रतिशत है। इसी प्रकार अपफ्रंट एनएएटी परीक्षण का कवरेज दिल्ली में 88 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह 83 प्रतिशत है।
विज्ञापन
26,761 टीबी मरीजों की अधिसूचना दर्ज
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि 24 मार्च से 15 जून 2026 तक चलाए गए टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0 के अंतर्गत दिल्ली में 1,953 आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित किए। इनमें 486 उच्च जोखिम वाले वार्डों तथा 149 सामूहिक आवासीय एवं संस्थागत स्थलों में लगाए गए शिविर शामिल हैं। इन शिविरों के माध्यम से 3.19 लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की गई। अभियान के दौरान 2.03 लाख से अधिक एक्सरे, लगभग 70,070 एनएएटी परीक्षण और 26,761 टीबी रोगियों की अधिसूचना दर्ज की गई।