दिल्ली के नरेला में दर्दनाक हादसा: दिवाली पर रॉकेट बच्चे के पेट में घुसा, मासूम की मौत; मां ने लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली के नरेला थाना इलाके में दीपावली वाले दिन बहुत ही दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां पर दीपावली पूजने के बाद 10 साल का बच्चा पटाखे और रॉकेट चल रहा था। एक रॉकेट आसमान में जाने की बजाय उसके पेट में घुस गया जिससे उसकी मौत हो गई।
विस्तार
दिल्ली के नरेला थाना क्षेत्र में दिवाली वाले दिन एक अत्यंत दर्दनाक हादसा सामने आया। इस घटना में 10 साल के एक बच्चे की जान चली गई, जिससे पूरे परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा।
जानकारी के अनुसार, बच्चा दिवाली की पूजा संपन्न होने के बाद पटाखे चला रहा था। वह रॉकेट भी चला रहा था, तभी एक रॉकेट आसमान में ऊपर जाने की बजाय सीधे उसके पेट में जा घुसा। रॉकेट के पेट में घुसने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मृत घोषित कर दिया। इस हृदय विदारक घटना के बाद बच्चे के परिजन गहरे सदमे में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
बच्चे की मां के गंभीर आरोप
मृतक बच्चे की मां अंजलि कहती हैं, "मेरा बेटा पटाखे जला रहा था; बाकी सब भी ऐसा ही कर रहे थे। जब वह 'अनार' और 'स्काई शॉट्स' जला रहा था, तो पीछे से आकर एक चीज़ सीधे उसके सीने में लग गई। इससे उसकी धमनियां (आर्टरीज) कट गईं; वह तब भी सांस ले रहा था, इसलिए हम उसे तुरंत अस्पताल ले गए। वहां उसका ठीक से इलाज नहीं किया गया। उन्होंने हमें डराने-धमकाने की कोशिश की। मुझे न्याय चाहिए।#WATCH | Delhi: On her son's death, Anjali, the mother of the deceased child, says, "My son was bursting crackers; everyone was doing so. While he was bursting anar and sky shots, one hit him from behind, striking his chest. It struck his arteries; he was still breathing, so we rushed him to the hospital. They did not treat him well; in fact, they tried to scare and threaten us. I want justice..."
— ANI (@ANI) November 9, 2026