फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   DMRC appeals: Do not fly kites near the metro line.

Delhi News: डीएमआरसी की अपील, मेट्रो लाइन के पास पतंग न उड़ाएं

Wed, 12 Aug 2026 08:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
DMRC appeals: Do not fly kites near the metro line.
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के आसपास दिल्ली-एनसीआर में पतंगें उड़ाने का उत्साह बढ़ जाता है। इसी को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने लोगों से अपील की है कि वे मेट्रो की एलिवेटेड लाइनों के आसपास पतंग न उड़ाएं। डीएमआरसी के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में करीब 416 किलोमीटर का मेट्रो नेटवर्क है, जिसका बड़ा हिस्सा एलिवेटेड है। मेट्रो ट्रेनों को बिजली देने के लिए ट्रैक के ऊपर 25,000 वोल्ट की बिजली वाले ओवरहेड तार (ओएचई) लगे हैं। पतंग की डोर इन तारों में फंसने से मेट्रो की बिजली व्यवस्था और ट्रेन के पैंटोग्राफ को नुकसान पहुंच सकता है। इससे मेट्रो सेवा भी प्रभावित हो सकती है। डीएमआरसी ने खास तौर पर धातु वाले मांझे से पतंग उड़ाने वालों को सावधान किया है। डीएमआरसी के अधिकारियों ने लोगों से कहा है कि वे मेट्रो लाइनों से दूर खुले स्थानों पर ही पतंग उड़ाएं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed