{"_id":"6a3929575e1127a2c70415cd","slug":"female-students-sought-information-on-admissions-cuet-and-career-options-ashram-news-c-340-1-del1011-142176-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: छात्राओं ने ली दाखिला, सीयूईटी और कॅरिअर विकल्पों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: छात्राओं ने ली दाखिला, सीयूईटी और कॅरिअर विकल्पों की जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डीयू के मिरांडा हाउस में चार दिवसीय ओपन हाउस सत्र संपन्न
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के मिरांडा हाउस में दाखिले को लेकर आयोजित चार दिवसीय ओपन हाउस सत्र का सोमवार को समापन हो गया। आखिरी दिन 400 से अधिक छात्राओं एवं अभिभावकों ने हिस्सा लिया। ओपन हाउस सत्र में छात्र कोर्स, कट ऑफ, हॉस्टल सुविधाओं को लेकर विशेषज्ञों से सवाल-जवाब करते नजर आए। साथ ही सीयूईटी के परिणाम को लेकर भी चिंता देखने को मिली। वहीं छात्रों और अभिभावकों ने कॉलेज टूर भी किया।
ओपन हाउस सत्र के आखिरी दिन कॉलेज की प्राचार्या प्रो. बिजयालक्ष्मी नंदा, बर्सर डॉ. नंदिनी दत्ता, डॉ. निशा वशिष्ठ और काउंसलर आरती बर्धन ने छात्राओं और अभिभावकों के प्रश्नों के जवाब दिए और उनका मार्गदर्शन किया। उनसे प्रवेश प्रक्रिया, विषय चयन, छात्र सहायता सेवाओं और कॅरिअर के अवसरों से जुड़ी जानकारी साझा की गई। ओपन हाउस में शामिल हुई छात्रा करिश्मा ने कहा कि वह राजनीति विज्ञान ऑनर्स में दाखिला लेना चाहती है।
वह सीयूईटी परिणाम के बाद की प्रवेश प्रक्रिया को समझने के लिए ओपन हाउस सत्र में आई थीं। छात्रा शान्वी मिश्रा ने स्नातक के बाद उपलब्ध उच्च शिक्षा और कॅरिअर के अवसरों के बारे में जानकारी ली। सत्र के दौरान उन्हें उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, शोध और विभिन्न कॅरिअर संभावनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।