सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: 10 crore extortion demanded in the name of the Khalistan-gangster nexus

Delhi: खालिस्तान-गैंगस्टर गठजोड़ के नाम पर मांगी 10 करोड़ की रगंदारी, अपराध शाखा ने पंजाब से तीन को दबोचा

अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 22 Jun 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
सार

आरोपी खालिस्तानी और गैंगस्टर गठजोड़ के नाम से पीड़ित को धमकाकर रंगदारी मांग रहे थे।

Delhi: 10 crore extortion demanded in the name of the Khalistan-gangster nexus
1 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सुरक्षा बलों और सेना के लिए रक्षा उपकरण (हथियार) बनाने वाली कंपनी के संस्थापक और प्रबंध निदेशक साहिल लूथरा को जान से मारने की धमकी देकर 10 करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में अपराध शाखा ने पंजाब से तीन लोगों को दबोचा है। आरोपी खालिस्तानी और गैंगस्टर गठजोड़ के नाम से पीड़ित को धमकाकर रंगदारी मांग रहे थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान तरनतारन, पंजाब निवासी गुरपिंदर सिंह उर्फ प्रिंस (32), शमशेर सिंह उर्फ सैम (35) और पंजाब पुलिस के पूर्व एएसआई जसवंत सिंह (59) निवासी अमृतसर के रूप में हुई है।



पुलिस के मुताबिक आरोपी जसवंत सिंह को पंजाब पुलिस ने बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद वह साहिल लूथरा की कंपनी में नौकरी करने लगा और कंपनी की पंजाब डिवीजन का काम देखता था। पुलिस ने आरोपियों के पास से पांच मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद किया है। आरोपी जसवंत सिंह के खिलाफ पहले भी पंजाब में दो मामले दर्ज हैं। पुलिस पकड़े गए तीनों आरोपियों को रिमांंड पर लेकर पूछताछ कर रही है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराध शाखा के विशेष आयुक्त एचजीएस धालीवाल ने बताया कि 17 अक्तूबर 2025 को चाणक्यपुरी थाने में 10 करोड़ रंगदारी मांगे जाने की एक शिकायत आई थी। साहिल ने बताया कि अगस्त और सितंबर में उनके पास खालिस्तानी आतंकियों और गैगस्टर गठजोड़ की बात कर जान से मारने की धमकी भरे मैसेज व कॉल्स आए। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम से रंगदारी मांगी जाती थी। 4 जून 2026 को उनको एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप पर धमकी भरा वॉयस नोट मिला। इसके बाद 10 जून को केस क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया।
विज्ञापन


पूर्व एएसआई के कहने पर मांगी रंगदारी
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव व उनकी टीम ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद से मामले की पड़ताल। कॉल डिटेल व दूसरे साक्ष्यों के आधार पर पंजाब से तीनों आरोपियों को दबोच लिया गया। पूछताछ के दौरान गुरपिंदर सिंह और शमशेर ने बताया कि उन्होंने जसवंत के कहने पर रंगदारी की रकम मांगी थी। रंगदारी और धमकी भरे मैसेज जसवंत के कहने पर स्पेन से मन्नी नामक व्यक्ति ने भेजे थे। पुलिस पता करने में जुटी है कि वारदात में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed