{"_id":"61703be95c45ee56f17c4608","slug":"industrialists-and-experts-told-how-the-delhi-will-be-build-for-future-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi@2047: उद्योगपति और विशेषज्ञों ने बताई कैसी हो नए जमाने की दिल्ली, सरकार इन पर अमल करने की करेगी कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi@2047: उद्योगपति और विशेषज्ञों ने बताई कैसी हो नए जमाने की दिल्ली, सरकार इन पर अमल करने की करेगी कोशिश
Wed, 20 Oct 2021 09:25 PM IST
अभिषेक दीक्षित
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 20 Oct 2021 09:25 PM IST
सार
दिल्ली डायलॉग एंड डेवेलपमेंट कमीशन के उपाध्यक्ष जैस्मिन शाह ने बैठक के बाद कहा कि एक आधुनिक वैश्विक स्तर के शहर के निर्माण के लिए इससे जुड़े सभी लोगों की राय ली जा रही है। सभी महत्त्वपूर्ण क्षेत्रों के विशेषज्ञ अपनी-अपनी राय सरकार के सामने रख रहे हैं।
विज्ञापन
इंडिया गेट
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली डायलॉग कमीशन ने एक वार्ता का आयोजन किया जिसमें शहरी निर्माण, सुरक्षा, शिक्षा, महिला विकास, युवाओं के विकास, खेल और तकनीकी से जुड़े विविध क्षेत्र के विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। विशेषज्ञों ने अपने-अपने क्षेत्रों की विशेष जरूरतों और चुनौतियों को साझा करते हुए बताया कि आने वाले समय में दिल्ली को वैश्विक स्तर का शहर बनाने के लिए क्या किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
दिल्ली डायलॉग एंड डेवेलपमेंट कमीशन के उपाध्यक्ष जैस्मिन शाह ने बैठक के बाद कहा कि एक आधुनिक वैश्विक स्तर के शहर के निर्माण के लिए इससे जुड़े सभी लोगों की राय ली जा रही है। सभी महत्त्वपूर्ण क्षेत्रों के विशेषज्ञ अपनी-अपनी राय सरकार के सामने रख रहे हैं। इनमें कई सुझाव बेहद महत्त्वपूर्ण कैटेगरी के पाए गए हैं जिन्हें दिल्ली को एक बेहतरीन शहर बनाए जाने के लिए आवश्यकता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दिल्ली शहर दिल्ली में रहने वाले लोगों का है। इस शहर को बेहतर, सुरक्षित और सभी आवश्यक सुविधाओं से युक्त बनाने के लिए किसी के भी पास कोई सुझाव या तरीका है तो उसे इसे सरकार के साथ साझा करना चाहिए। सरकार सुझावों पर अमल करने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन
विशेषज्ञों ने कहा कि फिटनेस को दिल्ली जैसे शहर की आम जिन्दगी का हिस्सा बनाए जाने की जरूरत है। इसके लिए सार्वजनिक स्तर पर जगह-जगह सुविधाओं का विकास किया जाना चाहिए। ‘खेलो दिल्ली’ का कदम इसी दिशा में उठाया गया एक बेहतरीन कदम है। सरकार आने वाले समय में अन्य सुझावों पर भी काम करेगी।