फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police has not yet registered any regular FIR

पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी मामला: दिल्ली पुलिस ने नहीं दर्ज की रेगुलर एफआईआर, जानें अब आगे क्या होगा

Mon, 03 Aug 2026 10:07 AM IST
Vijay Singh Pundir एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Mon, 03 Aug 2026 10:07 AM IST
सार

नोएडा पुलिस ने इस मामले में जीरो एफआईआर दर्ज की थी। जिसके बाद आगे की कार्रवाई के लिए दिल्ली पुलिस को ट्रांसफर किया था। नोएडा से भेजी गई इस शिकायत को अभी तक दिल्ली में नियमित केस के रूप में दर्ज नहीं किया गया है।

विज्ञापन
Delhi Police has not yet registered any regular FIR
लड़की ने पीएम मोदी और देश से मांगी माफी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोज जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के दौरान एक नाबालिग लड़की द्वारा कथित तौर पर की गई अभद्र टिप्पणी के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। दिल्ली पुलिस के आधिकारिक सूत्रों ने बताया है कि इस मामले में अभी तक कोई रेगुलर एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस मामले में नियमित एफआईआर दर्ज करने को लेकर अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने बताया कि नाबालिग के दावे को देखते हुए नियमित एफआईआर पर अभी फैसला लिया जाना बाकी है। पिछले हफ्ते नोएडा पुलिस ने इस मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए दिल्ली पुलिस को ट्रांसफर किया था। नोएडा से भेजी गई इस शिकायत को अभी तक दिल्ली में नियमित केस के रूप में दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस फिलहाल मामले से जुड़े सभी कानूनी बिंदुओं और तथ्यों की गहराई से पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

नाबालिग ने वीडियो पोस्ट कर मांगी थी मांफी
पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने वाली नाबालिग लड़की ने वीडियो पोस्ट कर मांफी मांगी थी। उसने वीडियो में खुद के नाबालिग होने की बात कही। वीडियो में उन्होंने कहा, "मैं अपने दोस्तों के साथ कनॉट प्लेस गई थी, जहां प्रदर्शन चल रहा था। वहां कई समूह प्रधानमंत्री मोदी को गालियां दे रहे थे। मैं उनके प्रभाव में आ गई और मैंने भी कई अनुचित बातें कह दीं। मैं केवल 15 साल की हूं। मैंने जो किया, वह माफी के लायक नहीं था।"


उन्होंने आगे कहा, "यह मेरी पहली और आखिरी गलती है। मैं भविष्य में कभी भी इस तरह की बात नहीं कहूंगी और न ही कुछ पोस्ट करूंगी। मैं पूरे देश से माफी मांगती हूं। मुझे अपने किए पर गहरा शर्मिंदगी है और मैं किसी की आंखों में नहीं देख पा रही हूं। कृपया मुझे माफ कर दीजिए।"


पीएम मोदी ने किया माफ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार देर रात इंस्टाग्राम लाइव के जरिए देशवासियों, खासकर युवाओं और जेन-जी को संबोधित किया। जंतर-मंतर की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, लेकिन वह उन बच्चों को सजा नहीं, बल्कि माफी और सही मार्गदर्शन देना चाहते हैं। उन्होंने समाज से भी अपील की कि गुमराह युवाओं को सही रास्ता दिखाने में साथ दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed