{"_id":"6a6fd0398ae5b2b0010bb297","slug":"speed-limit-on-the-delhi-stretch-of-the-dehradun-expressway-is-capped-at-70-kmph-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"DDExpressway: देहरादून एक्सप्रेसवे पर दिल्ली में 70 से ज्यादा रफ्तार नहीं, 14.75 किमी बाद मिलेगी थोड़ी आजादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
DDExpressway: देहरादून एक्सप्रेसवे पर दिल्ली में 70 से ज्यादा रफ्तार नहीं, 14.75 किमी बाद मिलेगी थोड़ी आजादी
Mon, 03 Aug 2026 04:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 03 Aug 2026 04:48 AM IST
सार
नए नियमों के तहत, कारों के लिए अधिकतम रफ्तार 100 से घटाकर 70 किमी प्रति घंटे, जबकि ट्रक, बस व अन्य भारी वाहनों के लिए 80 से घटाकर 60 किमी प्रति घंटे की गई है।
विज्ञापन
गति सीमित...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर दिल्ली वाले हिस्से में वाहनों की गति सीमा घटा दी गई है। नए नियमों के तहत, कारों के लिए अधिकतम रफ्तार 100 से घटाकर 70 किमी प्रति घंटे, जबकि ट्रक, बस व अन्य भारी वाहनों के लिए 80 से घटाकर 60 किमी प्रति घंटे की गई है। 213 किमी लंबा एक्सप्रेसवे अक्षरधाम के पास से शुरू होता है। इसका 14.75 किमी हिस्सा दिल्ली में पड़ता है।
विज्ञापन
स्वत: कटेगा चालान
गति सीमा को एक्सप्रेसवे के स्पीड रडार सिस्टम में अपडेट किया गया है। तेज गाड़ी चलाने पर अपने आप ई-चालान कट जाएगा।