फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Husband and wife die after roof of their house collapses in Usmanpur area

दिल्ली में आधी रात हादसा: छत गिरी, पति-पत्नी की मौत, नौ साल का बेटा बाल-बाल बचा; एक पल में उजड़ गया परिवार

Mon, 03 Aug 2026 09:04 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Mon, 03 Aug 2026 09:04 AM IST
सार

उत्तर पूर्वी जिला के उस्मानपुर इलाके में मकान की छत गिर गई। हादसे में दंपती की मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त 32 साल के टिंकू और उनकी पत्नी 30 साल की उर्मिला के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
Husband and wife die after roof of their house collapses in Usmanpur area
मकान की छत गिरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर पूर्वी जिला के उस्मानपुर इलाके में रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में मकान की छत गिरने से पति-पत्नी की मौत हो गई। वहीं नौ साल का बेटा बाल बाल बच गया। मृतकों की शिनाख्त 32 साल के टिंकू और उनकी पत्नी 30 साल की उर्मिला के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन

दमकल विभाग के मुताबिक रविवार रात करीब 10.31 बजे गावड़ी एक्सटेंशन स्थित हंसराज डेयरी के पास एक इमारत के ढहने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दमकल कर्मियों ने पाया कि उनके पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने मलबे से दंपती को बाहर निकाल लिया था। घायलों को तुरंत कैट्स एंबुलेंस से जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि दंपती अपने बेटे के साथ यहां रहते थे। 

विज्ञापन

शुरुआती जांच में पता चला कि करीब 120 वर्ग फुट क्षेत्रफल वाली ग्राउंड प्लस फर्स्ट फ्लोर इमारत की छत अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे दंपति मलबे में दब गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed