{"_id":"6a38036631a821392f023297","slug":"krishna-nagar-won-gold-by-defeating-the-paralympic-champion-ashram-news-c-340-1-del1011-142091-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: कृष्णा नागर ने पैरालंपिक चैंपियन को हराकर जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: कृष्णा नागर ने पैरालंपिक चैंपियन को हराकर जीता स्वर्ण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फ्रांस की धरती पर लहराया तिरंगा, फ्रेंच पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल में भारत का दबदबा
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
फ्रांस में आयोजित फ्रेंच पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदकों की झड़ी लगा दी। पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता कृष्णा नागर ने पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में फ्रांस के पैरालंपिक चैंपियन चार्ल्स नोएक्स को 21-19, 21-11 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
मेजबान खिलाड़ी के खिलाफ खेले गए फाइनल में पहले गेम में कड़ा मुकाबला देखने को मिला लेकिन कृष्णा ने अहम मौकों पर बेहतर खेल दिखाते हुए बढ़त बनाई। दूसरे गेम में उन्होंने शुरू से ही दबदबा कायम रखा और एकतरफा जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया। कृष्णा ने टूर्नामेंट में पुरुष युगल और मिश्रित युगल वर्ग में कांस्य पदक भी जीते। भारत के लिए तुलसीमति मुरुगेशन, नित्या श्री सुमति शिवन और नितेश कुमार ने भी अपने-अपने वर्गों में स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं, प्रमोद भगत और मनीषा रामदास की जोड़ी ने मिश्रित युगल में रजत पदक जीता। प्रमोद भगत ने पुरुष एकल में भी कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके अलावा नवीन शिवकुमार, मानसी जोशी, प्रेम कुमार आले, अल्फिया जेम्स, सूर्यकांत यादव, रूथिक रघुपति और अन्य भारतीय खिलाड़ियों ने भी विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया।