{"_id":"6a8ccc4afc17210bb00825d7","slug":"man-loses-95-000-while-trying-to-collect-1-fraudsters-posed-as-customer-care-representatives-and-pulled-off-sc-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: एक रुपया लेने के चक्कर में गवांए 95 हजार, जालसाजों ने कस्टमर केयर प्रतिनिधि बन की बात, फिर कर दिया खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: एक रुपया लेने के चक्कर में गवांए 95 हजार, जालसाजों ने कस्टमर केयर प्रतिनिधि बन की बात, फिर कर दिया खेल
Tue, 25 Aug 2026 04:57 AM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 25 Aug 2026 04:57 AM IST
सार
उत्तम नगर इलाके में स्टोरी टीवी एप्लीकेशन के रिचार्ज का 1 रुपया वापस लेने के लिए कस्टमर केयर नंबर गूगल पर सर्च करना एक शख्स को भारी पड़ गया। साइबर जालसाजों ने कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर पीड़ित को व्हाट्सऐप कॉल की और लिंक भेजकर उसके मोबाइल को हैक कर लिया।
विज्ञापन
साइबर ठगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तम नगर इलाके में स्टोरी टीवी एप्लीकेशन के रिचार्ज का 1 रुपया वापस लेने के लिए कस्टमर केयर नंबर गूगल पर सर्च करना एक शख्स को भारी पड़ गया। साइबर जालसाजों ने कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर पीड़ित को व्हाट्सऐप कॉल की और लिंक भेजकर उसके मोबाइल को हैक कर लिया। इसके बाद उनके बैंक खाते से यूपीआई के जरिए 95 हजार रुपये निकाल लिए। शिकायत पर द्वारका साइबर सेल ने मामला दर्ज कर लिया है और तकनीकी जांच से जालसाजों की पहचान कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक कृपा शंकर शर्मा सपरिवार उत्तम नगर में रहते हैं। साइबर सेल में दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने बताया कि उनसे स्टोरी टीवी एप का तीन महीने का रिचार्ज हो गया था। रिचार्ज की रकम वापस लेने के लिए उन्होंने गूगल पर स्टोरी टीवी का कस्टमर केयर नंबर तलाश करने के बाद उनसे संपर्क किया। खुद को कस्टमर केयर का कर्मचारी बताकर उसने कुछ देर बाद व्हाट्सएप कॉल करने की बात कहकर मोबाइल हैक कर लिया।
विज्ञापन
एयर इंडिया में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर करते थे ठगी
पूर्वी जिला पुलिस ने एयर इंडिया एयरलाइंस में ग्राउंड स्टाफ की नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक गिरोह का खुलासा किया है। आरोपियों ने लक्ष्मी नगर इलाके में बकायदा एक कॉल सेंटर खोला था। यहां से पूरे देश में कॉल कर आरोपी बेरोजगार युवक-युवतियों को नौकरी का झांसा देकर पैसे वसूलते थे। पुलिस ने मामले में दो युवतियों समेत कुल तीन आरोपियों को दबोचा है। इनकी पहचान मोहम्मद जैद (30), सदफ (24) और तनीषा (21) के रूप में हुई है। इनकी गिरफ्तारी से फिलहाल तीन वारदातें सुलझी हैं।
विज्ञापन