{"_id":"6a380871791bee5c3201598e","slug":"minor-also-apprehended-in-womans-murder-over-parking-dispute-ashram-news-c-340-1-del1011-142090-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: पार्किंग विवाद में महिला की हत्या में नाबालिग को भी पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: पार्किंग विवाद में महिला की हत्या में नाबालिग को भी पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिंदापुर इलाके में दंपती पर चाकू से हमला में महिला की हुई थी मौत
घर के बाहर बाइक खड़ी करने को लेकर हुआ था विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बिंदापुर इलाके में पार्किंग विवाद में महिला की हत्या और उसके पति पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने नाबालिग को पकड़ लिया है। इससे पहले पुलिस शनिवार को नाबालिग के पिता को गिरफ्तार कर चुकी है।
पीड़ित दंपती आरती और विक्की पर बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद के बाद पिता पुत्र ने चाकू से हमला कर दिया था, जिसमें आरती की मौत हो गई। वहीं विक्की जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। पुलिस हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि शनिवार को बिंदापुर थाना पुलिस को सेक्टर-3 जेजे कॉलोनी में दंपती पर चाकू से हमले की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक पीसीआर कर्मी घायलों को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जा चुके थे। डॉक्टरों ने घायल आरती को मृत घोषित कर दिया जबकि पति विक्की को प्राथमिक इलाज के बाद सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि विक्की की हालत गंभीर बनी हुई है और वह अभी बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। आरती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटना के बाद मौके पर छानबीन की, जिसमें पता चला कि आरोपी और पीड़ित आपस में दूर के रिश्तेदार हैं।