फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Nationwide SIR Protests Today: 13.41 Crore Voter Deletion Claims, Impeachment Demand Against CEC

'पीपल अगेंस्ट SIR' का मार्च Live: एंटी एसआईआर प्रदर्शन के लिए जमा हुए संगठन, ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग

Fri, 23 Oct 2026 02:18 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Sharukh Khan Updated Fri, 23 Oct 2026 02:18 PM IST
सार

दिल्ली में कई वामपंथी दलों और छात्र नेताओं ने बांग्ला साहिब गुरुद्वारे के पास मार्च निकाला। वो मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाए जाने और एसआईआर को रद्द किए जाने की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन
Nationwide SIR Protests Today: 13.41 Crore Voter Deletion Claims, Impeachment Demand Against CEC
SIR Protests - फोटो : ani

विस्तार

दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ विरोध मार्च को देखते हुए चुनाव आयोग मुख्यालय और गुरुद्वारा बंगला साहिब के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कई वामपंथी दलों और छात्र नेताओं ने बांग्ला साहिब गुरुद्वारे के पास मार्च निकाला। वे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाए जाने और SIR को रद्द किए जाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग कर रहे हैं। वे एसआईआर प्रक्रिया को रद किए जाने की भी मांग कर रहे हैं। इस प्रदर्शन को कुल 145 संगठनों का समर्थन प्राप्त है। इनमें वामपंथी छात्र संगठन और संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) जैसे समूह शामिल हैं। प्रदर्शन में कांग्रेस सेवादल के सदस्य भी नजर आए। हालांकि, आइसा और सीजेपी के सदस्य मौके पर दिखाई नहीं दिए। 
विज्ञापन


13 करोड़ से अधिक वोट काटे जाने का आरोप
'पीपल अगेंस्ट एसआईआर' का आरोप है कि केंद्र सरकार और चुनाव आयोग की मिलीभगत से 13.41 करोड़ नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं। संगठन का दावा है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने संसद की मंजूरी के बिना फॉर्म-6 जैसे सांविधानिक नियमों में बदलाव किए, जिससे असली मतदाताओं के नाम काट दिए गए। संगठन का कहना है कि चुनाव आयोग ने अपने सांविधानिक दायित्वों का उल्लंघन किया है, इसलिए संसद जब तक सीईसी पर महाभियोग नहीं चलाती, यह संवैधानिक संकट खत्म नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

चुनाव आयोग मुख्यालय के आसपास भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
वामपंथी संगठनों के विरोध प्रदर्शन के आह्वान पर दिल्ली पुलिस ने यातायात परामर्श जारी किया है। इसके तहत गुरुद्वारा बंगला साहिब के आसपास की सड़कों पर यातायात बंद रहेगा। यह प्रतिबंध दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक लागू रहेगा। चुनाव आयोग मुख्यालय के आसपास भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। बंगला साहिब गुरुद्वारे में करीब 200 लोग जमा हुए हैं।

प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगें
प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को उनके पद से हटाने की मांग कर रहे हैं। उनकी दूसरी प्रमुख मांग एसआईआर प्रक्रिया को रद करना है। ये दोनों ही मांगें उनके विरोध प्रदर्शन का केंद्र बिंदु हैं। वामपंथी दल और छात्र नेता इन मांगों को लेकर मार्च निकाल रहे हैं। उनका उद्देश्य इन मुद्दों पर तत्काल ध्यान आकर्षित करना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed