पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Rajendra Nagar by-election Result, counting of votes in delhi

Rajendra Nagar by-election Result : तैयारियां पूरी, आठ बजे से शुरू होगी मतगणना, पहले करेंगे डाक से मिले मतपत्रों की गिनती

Sun, 26 Jun 2022 01:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 26 Jun 2022 01:59 AM IST
सार

पूसा स्थित आईटीआई स्थित मतगणना स्थल की तीन स्तरों में सुरक्षा व्यवस्था की गई है। नौ बजे से मिलने लगेगा रूझान, दोपहर बाद तक अंतिम परिणाम मिलने की उम्मीद।

विज्ञापन
Rajendra Nagar by-election Result, counting of votes in delhi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

दिल्ली के राजेंद्र नगर विधान सभा क्षेत्र के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना रविवार आईटीआई, पूसा की ऑटोमोबाइल वर्कशाप में होगी। सुबह आठ बजे सबसे पहले डाक से मिले मत पत्रों की गणना होगी। इसके बाद ईवीएम खुलेगी। मतगणना 16 दौर की होगी। रूझान सुबह नौ बजे से मिलने लगेगा। वहीं, दोपहर बाद अंतिम परिणाम मिलने की उम्मीद है। मतों की गणना के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) कार्यालय ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। 

विज्ञापन


नियंत्रण कक्ष के चारों ओर त्रिस्तरीय सुरक्षा कवच तैनात की गयी है। सभी 14 उम्मीदवारों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार स्ट्रांग रूम खुलने और मतों की गिनती से जुड़े समय की जानकारी दे दी गई है। शनिवार दो बजे तक डाक से 246 मत पत्र मिले थे। वहीं, इलेक्ट्रानिक रूप से भेजे गए मतपत्रों की संख्या पांच है। सबसे पहले इन्हीं मतपत्रों की गणना होगी। इसके बाद ईवीएम खुलेगी। 
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि पहला रूझान मतगणना शुरू होने के एक घंटे के बाद 9 बजे तक आएगा। वहीं, अंतिम परिणाम दोपहर बाद मिलने की उम्मीद है।सीईओ डॉ. रणबीर सिंह ने  बताया कि मतगणना के लिए सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। नियंत्रण कक्ष को तीन स्तरीय सुरक्षा कवच के साथ बनाया गया है। सबसे पहले डाक से प्राप्त मतपत्रों की गिनती की जाएगी। वीवीपैट पर्चियों की गिनती के लिए अलग से विशेष पेटी बनाई गयी है। उधर, तीनों प्रमुख ने शनिवार को भी जीत पक्की होने का दावा किया है। कम वोटिंग पैटर्न को तीनों दल अपने-अपने अनुकूल बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, कोविड महामारी के दौर में पहली बार दिल्ली में 23 जून को कोई मतदान हुआ। विधायक राघव चड्ढा के राज्य सभा सदस्य चुने जाने के बाद खाली हुई राजेंद्र नगर विधान सभा सीट के उपचुनाव में 43.75 फीसदी लोगों ने मतदाधिकार का इस्तेमाल किया। इसमें 43.67 फीसदी पुरुष और 43.86 फीसदी महिला शामिल थीं। जबकि 50 फीसदी तीसरे लिंग के मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। विधान सभा में 1,64,698 मतदाता हैं। इनमें से 92,221 पुरुष, 72,473 महिलाएं और चार तीसरे लिंग के मतदाता शामिल थे। चुनावी मैदान में 14 उम्मीदवार उतरे थे, लेकिन मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप), विपक्षी भारतीय जनता पार्टी व कांग्रेस के बीच है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed