{"_id":"69d41e1014bcfaef8e06bcc2","slug":"rizwan-was-in-contact-with-his-handlers-bomb-making-materials-and-chemicals-recovered-from-his-possession-in-d-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकाओं के संपर्क में था रिजवान: कब्जे से बम बनाने का सामान-कैमिकल मिला, नाबालिगों से धमाका कराने की थी प्लानिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकाओं के संपर्क में था रिजवान: कब्जे से बम बनाने का सामान-कैमिकल मिला, नाबालिगों से धमाका कराने की थी प्लानिंग
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 07 Apr 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
सार
स्पेशल सेल के वरिष्ठ पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी रिजवान इस बार युवाओं के साथ-साथ नाबालिगों का भी ब्रेनवॉश कर रहा था। वह चार से पांच नाबालिगों के संपर्क था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संदिग्ध आतंकी रिजवान देश दहलाने की साजिश रच रहा था।
आतंकी रिजवान अहमद को गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (काउंटर इंटेलीजेंस) ने यूपी के कुशी नगर से जिस आतंकी रिजवान अहमद को गिरफ्तार किया है उसके कब्जे से बम बनाने का पूरा सामान बरामद किया गया है। बम बनाने के सामान में मोडिफाई टेबल घड़ी, 500 ग्राम से ज्यादा केमिकल, टाइमर, बॉल वॉयरिंग के अलावा युवाओं को धर्म विशेष के नाम पर जेहादी बनाने का आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। स्पेशल सेल ने एक दिन की पुलिस रिमांड खत्म होने पर सोमवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने रिजवान को फिर एक दिन की रिमांड देकर पुलिस को सौंप दिया है।
Trending Videos
स्पेशल सेल के वरिष्ठ पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी रिजवान इस बार युवाओं के साथ-साथ नाबालिगों का भी ब्रेनवॉश कर रहा था। वह चार से पांच नाबालिगों के संपर्क था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संदिग्ध आतंकी रिजवान देश दहलाने की साजिश रच रहा था। उसे बम बनाना आता था और उसके पास बम बनाने का पूरा सामान मिला है। वह जिन युवकों को जेहादी बना रहा था उन्हें ये सोशल मीडिया के जरिये पकड़ता था और उनसे मिलने जाता था। युवकों से मिलकर ये उनका ब्रेन वॉश करता।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वह इन युवाओं से देश में जल्द ही बम धमाके करवाता। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (आईएसआई) ने उसे वर्ष 2015 में आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के कारण गिरफ्तार किया था। वह वर्ष 2023 तक जेल में आठ साल रहा था। जेल से बाहर आते ही ये इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एण्ड सीरिया (आईसिस) के फिर संपर्क में आकर युवाओं को आतंकी बनाने में जुट गया था। कुशीनगर, यूपी के पढऱौना गांव निवासी रिजवान अहमद (30) सीरिया में किसी से एप्लीकेशन के जरिए बात करता था।
खुद ही जेहादी बने थे-
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार मुंबई से पकड़े गए आतंकी मोसाब अहमद अली उर्फ कलाम और मोहम्मद हमाद कालरा सेल्फ रेडिक्लाईज्ड थे। ये सोशल मीडिया के जरिए आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद से जुड़े हुए थे। दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों ही बहुत ही गरीब परिवार से है। एक आरोपी इलेक्ट्रीशिन है। इन्होंने आपस में ही अपना गिरोह बना रखा था।
दिल्ली पुलिस ने हाल ही में पकड़े चार आतंकी-
-जैश ए मोहम्मद- मोसाब अहमद उर्फ कलाम और मोहम्मद हमाद कालरा
- लश्कर ए तैयबा- शबीर अहमद लोन
- आईसिस- रिजवान अहमद