सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   SFI protests against paper leaks and mismanagement of examinations.

Delhi News: पेपर लीक, परीक्षा प्रबंधन में अव्यवस्था के खिलाफ एसएफआई का प्रदर्शन

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 09:19 PM IST
विज्ञापन
SFI protests against paper leaks and mismanagement of examinations.
विज्ञापन
शिक्षा मंत्रालय के पास प्रदर्शन कर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की



अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। पेपर लीक, परीक्षा प्रबंधन में अव्यवस्था, प्रवेश प्रक्रियाओं में अनियमितताओं के विरोध में शुक्रवार को छात्र संगठन एसएफआई ने शिक्षा मंत्रालय के पास प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में छात्रों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शनकारी छात्रों ने छात्र-विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

एसएफआई के अनुसार, प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही दिल्ली पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया था। संगठन ने आरोप लगाया कि छात्रों को प्रदर्शन से रोकने के लिए आंसू गैस इकाइयों की भी तैनाती की गई। इसके बावजूद छात्र बड़ी संख्या में मार्च में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने कई जगह बैरिकेडिंग भी की हुई थी। एसएफआई का दावा है कि प्रदर्शनकारियों ने तीन अलग-अलग स्थानों पर लगाए गए बैरिकेड्स को पार करते हुए शिक्षा मंत्रालय की ओर मार्च जारी रखा। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया, लेकिन बाद में सभी को रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन


विरोध प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने एसएफआई के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को शिक्षा मंत्रालय जाने और मंत्री से मुलाकात का प्रयास करने की अनुमति दी। प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्रालय को ज्ञापन सौंपते हुए धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई। साथ ही पेपर लीक, परीक्षा अनियमितताओं और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की कमी जैसे मुद्दों को उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed