सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   SSB jawan missing Police embroiled in border dispute constable missing after alighting from train in Old Delhi

एसएसबी जवान लापता: सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस,पुरानी दिल्ली में ट्रेन से उतरने के बाद से गायब हुआ सिपाही

पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 23 Jun 2026 04:46 AM IST
विज्ञापन
सार

देश की सीमाओं की सुरक्षा में तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) का एक जवान राष्ट्रीय राजधानी में रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। एसएसबी के सिपाही सरत डेका के गायब होने के आठ दिन बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग सका है। 
 

SSB jawan missing Police embroiled in border dispute constable missing after alighting from train in Old Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

देश की सीमाओं की सुरक्षा में तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) का एक जवान राष्ट्रीय राजधानी में रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। एसएसबी के सिपाही सरत डेका के गायब होने के आठ दिन बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग सका है। इस बीच दिल्ली पुलिस क्षेत्राधिकार और सीसीटीवी फुटेज को लेकर उलझी रही।


 
आखिरकार एसएसबी के एएसआई की शिकायत पर 21 जून को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई। मूल रूप से असम निवासी  सरत डेका (43) एसएसबी के केंद्रीकृत प्रशिक्षण केंद्र, जम्मू में तैनात हैं। गुमशुदगी के अनुसार वह 14 जून को रोहतक-अमृत भारत एक्सप्रेस से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। यहां से उन्हें ऋषिकेश जाना था। जवान की बेटी ने 15 जून को एसएसबी अधिकारियों को बताया कि 14 को पिता से आखिरी बार बात हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरत डेका ने बताया था कि उन्होंने 1200 रुपये का टिकट ले लिया है और ऋषिकेश के लिए शाम पांच बजे बस से रवाना होंगे। उन्होंने बाद में फोन करने की बात कही थी, लेकिन इसके बाद उनसे संपर्क नहीं हो सका। परिजनों के कई बार फोन करने के बावजूद कॉल रिसीव नहीं हुई और 15 जून की तड़के उनका मोबाइल फोन बंद हो गया।
विज्ञापन


जवान का पहचानपत्र और बैग मिला
दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एक आम व्यक्ति ने जवान सरत डेका का पहचान पत्र कश्मीरी गेट पुलिस चौकी में जमा कराया। इसके बाद 19 जून को उनका बैग भी उसी चौकी में जमा कराया गया। 

एसएसबी का आरोप- 
कश्मीरी गेट पुलिस चौकी ने गुमशुदगी दर्ज करने से किया इन्कार : एसएसबी का आरोप है कि कश्मीरी गेट पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज नहीं की गई। पुलिस ने यह कहते हुए मामला दर्ज करने से इन्कार कर दिया कि जवान चौकी क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों में दिखाई नहीं दिया। बाद में एसएसबी अधिकारियों ने पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन थाने में शिकायत दी, जहां 21 जून को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई। फिलहाल दिल्ली पुलिस और एसएसबी जवान की तलाश में जुटे हैं, लेकिन आठ दिन बीत जाने के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed