गोल्डन बूट की रेस में मेसी नंबर-1: फीफा 2026 में 94 फुटबॉलर्स ने दागे गोल; मैदान पर सर्वाधिक समय किसने बिताए?
फीफा विश्वकप 2026 में ग्रुप चरण के मुकाबले आगे बढ़ने के साथ गोल्डन बूट की दौड़ भी रोमांचक होती जा रही है। अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी पांच गोल के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं, जबकि फ्रांस के किलियन एमबाप्पे और नॉर्वे के एर्लिंग हालंद चार-चार गोल के साथ उनके पीछे हैं। नॉकआउट चरण के करीब पहुंचते-पहुंचते यह लड़ाई और दिलचस्प हो गई है, क्योंकि दुनिया के तीन सबसे बड़े स्टार गोल करने की होड़ में आमने-सामने हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फीफा विश्वकप 2026 में जहां एक ओर टीमें नॉकआउट चरण में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर गोल्डन बूट की रेस भी लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। अब तक इस विश्वकप में 94 खिलाड़ियों ने गोल दागे हैं। जॉर्डन और अल्जीरिया के बीच में जॉर्डन के निजार अल रशदन फीफा विश्वकप 2026 में गोल करने वाले 92वें खिलाड़ी और फिर अल्जीरिया के नाधिर बेनबुआली 93वें खिलाड़ी बने। इसके बाद अल्जीरिया के अमीन गोइरी ने गोल दागा और वह 94वें खिलाड़ी बने।
हालांकि, अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी फिलहाल पांच गोल के साथ गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे हैं। ऑस्ट्रिया के खिलाफ दो गोल दागकर उन्होंने न केवल विश्वकप इतिहास में सर्वाधिक गोल करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया, बल्कि गोल्डन बूट की दौड़ में भी अपनी बढ़त मजबूत कर ली। मेसी के लिए राह आसान नहीं रहने वाली है। फ्रांस के किलियन एमबाप्पे और नॉर्वे के एर्लिंग हालंद लगातार उनका पीछा कर रहे हैं। दोनों खिलाड़ियों के नाम चार-चार गोल हैं और दोनों अपनी-अपनी टीमों को नॉकआउट चरण में पहुंचाने में अहम भूमिका निभा चुके हैं।
मेसी, एम्बाप्पे और हालंद के बीच सीधी टक्कर
ऑस्ट्रिया के खिलाफ दो गोल कर मेसी पांच गोल तक पहुंच गए। वहीं एमबाप्पे ने इराक के खिलाफ दो गोल दागकर अपना खाता चार गोल तक पहुंचाया। दूसरी तरफ एर्लिंग हालंद ने सेनेगल के खिलाफ दो गोल कर टूर्नामेंट में अपने कुल गोलों की संख्या चार कर ली। दिलचस्प बात यह है कि तीनों खिलाड़ी अपनी टीमों के सबसे बड़े मैच विनर साबित हुए हैं। मेसी जहां अर्जेंटीना को नॉकआउट चरण में पहुंचा चुके हैं, वहीं एमबाप्पे और हालंद भी अपनी टीमों की सफलता के केंद्र में हैं।
टॉप-20 गोल्डन बूट स्टैंडिंग
| खिलाड़ी | देश | गोल | असिस्ट |
|---|---|---|---|
| लियोनल मेसी | अर्जेंटीना | 5 | 0 |
| किलियन एमबाप्पे | फ्रांस | 4 | 0 |
| एर्लिंग हालंद | नॉर्वे | 4 | 0 |
| डेनिज उंडाव | जर्मनी | 3 | 2 |
| जोनाथन डेविड | कनाडा | 3 | 0 |
| क्रिसेंसियो समरविल | नीदरलैंड | 2 | 1 |
| मिकेल ओयारजाबाल | स्पेन | 2 | 1 |
| मैक्सी अराउजो | उरुग्वे | 2 | 1 |
| आयासे उएदा | जापान | 2 | 1 |
| कोडी गाकपो | नीदरलैंड | 2 | 1 |
| विनीसियस जूनियर | ब्राजील | 2 | 1 |
| जोहान मन्जांबी | स्विट्जरलैंड | 2 | 0 |
| ब्रायन ब्रॉबी | नीदरलैंड | 2 | 0 |
| हैरी केन | इंग्लैंड | 2 | 0 |
| मैथियस कुन्हा | ब्राजील | 2 | 0 |
| काइल लारिन | कनाडा | 2 | 0 |
| दाइची कामादा | जापान | 2 | 0 |
| फोलारिन बालोगुन | अमेरिका | 2 | 0 |
| इस्माइल सैबारी | मोरक्को | 2 | 0 |
| यासिन अयारी | स्वीडन | 2 | 0 |
गोल्डन बूट की यह लड़ाई सिर्फ व्यक्तिगत पुरस्कार तक सीमित नहीं है। मेसी ने हाल ही में विश्वकप इतिहास में सर्वाधिक 18 गोल करने का रिकॉर्ड बनाया है। दूसरी ओर एमबाप्पे 16 विश्वकप गोल के साथ इस रिकॉर्ड के सबसे करीब हैं। हालंद भी अपने पहले ही विश्वकप में धमाकेदार शुरुआत कर चुके हैं और चार गोल के साथ गोल्डन बूट की रेस में मजबूती से बने हुए हैं।
फीफा विश्वकप 2026 में जहां गोल करने वाले खिलाड़ी सुर्खियां बटोर रहे हैं, वहीं कुछ फुटबॉलर्स ऐसे भी हैं जो अपनी टीमों के लिए लगभग हर मिनट मैदान पर डटे हुए हैं। पराग्वे के पांच खिलाड़ियों ने अब तक सबसे ज्यादा 212 मिनट खेलकर इस सूची में संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है। फीफा विश्वकप 2026 में सबसे ज्यादा मिनट खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची-
| खिलाड़ी | देश | पोजिशन | खेले गए मिनट |
|---|---|---|---|
| ओमर अल्देरेते | पराग्वे | डिफेंडर | 212 |
| जूनियर अलोंसो | पराग्वे | डिफेंडर | 212 |
| आंद्रेस कुबास | पराग्वे | मिडफील्डर | 212 |
| ऑरलैंडो गिल | पराग्वे | गोलकीपर | 212 |
| गुस्तावो गोमेज | पराग्वे | डिफेंडर | 212 |
| कोनराड लाइमर | ऑस्ट्रिया | मिडफील्डर | 211 |
| मार्सेल सबित्जर | ऑस्ट्रिया | मिडफील्डर | 211 |
| अलेक्जेंडर श्लागर | ऑस्ट्रिया | गोलकीपर | 211 |
| निकोलस सीवाल्ड | ऑस्ट्रिया | मिडफील्डर | 211 |
| सादियो माने | सेनेगल | फॉरवर्ड | 210 |
| क्रेपिन डियाटा | सेनेगल | डिफेंडर | 210 |
| मौसा नियाखाते | सेनेगल | डिफेंडर | 210 |
| एलेक्स फ्रीमैन | अमेरिका | डिफेंडर | 209 |
विश्वकप 2026 में गोल्डन बूट की रेस जितनी रोमांचक है, उतनी ही दिलचस्प लड़ाई सबसे ज्यादा असिस्ट देने वाले खिलाड़ियों के बीच भी चल रही है। असिस्ट का मतलब है खिलाड़ी जो अपने साथियों के लिए मौके बनाकर टीम की सफलता में अहम भूमिका निभा रहे हैं। फिलहाल स्वीडन के अलेक्जेंडर इसाक और फ्रांस के माइकल ओलीसे तीन-तीन असिस्ट के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं।
| खिलाड़ी | देश | गोल | असिस्ट |
|---|---|---|---|
| अलेक्जेंडर इसाक | स्वीडन | 1 | 3 |
| माइकल ओलीसे | फ्रांस | 0 | 3 |
| डेनिज उंडाव | जर्मनी | 3 | 2 |
| मोहम्मद सलाह | मिस्र | 1 | 2 |
| ब्राहिम डियाज | मोरक्को | 0 | 2 |
| रियान ग्रावेनबेर्ख | नीदरलैंड | 0 | 2 |
| मार्टिन ओडेगार्ड | नॉर्वे | 0 | 2 |
| जोशुआ किमिख | जर्मनी | 0 | 2 |
| डेंजेल डम्फ्रीस | नीदरलैंड | 0 | 2 |
| जूलियो एनसिसो | पराग्वे | 0 | 2 |
| क्रिस वुड | न्यूजीलैंड | 0 | 2 |