सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA World Cup 2026: Lionel Messi created history becomes highest goal-scorer in the World Cup

FIFA World Cup: जन्मदिन से ठीक दो दिन पहले मेसी ने रचा इतिहास, विश्व कप में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बने

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डलास Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Tue, 23 Jun 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
सार

ऑस्ट्रिया के खिलाफ ग्रुप-जे मुकाबले में 38वें और 90+5वें मिनट में गोल दागकर अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने फीफा विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

FIFA World Cup 2026: Lionel Messi created history becomes highest goal-scorer in the World Cup
लियोनेल मेसी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने एक बार फिर फुटबॉल इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा दिया है। ऑस्ट्रिया के खिलाफ ग्रुप-जे मुकाबले में 38वें और 90+5वें मिनट में गोल कर मेसी फीफा विश्व कप इतिहास के सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए। 38 वर्षीय स्टार खिलाड़ी ने मैच से पहले ही कई रिकॉर्ड्स की दहलीज पर कदम रख दिया था। अल्जीरिया के खिलाफ पिछले मुकाबले में हैट्रिक लगाने के बाद वह शानदार फॉर्म में थे और ऑस्ट्रिया के खिलाफ भी उन्होंने अपना जलवा बरकरार रखा।

क्लोस को पीछे छोड़ बने नंबर-1
ऑस्ट्रिया के खिलाफ किया गया ये दोनों गोल मेसी के विश्व कप करियर के 17वें और 18वें गोल रहे। इसके साथ ही उन्होंने जर्मनी के महान स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोज (16 गोल) को पीछे छोड़ते हुए फीफा विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक गोल करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। मेसी अब विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं और उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि उम्र उनके खेल के आड़े नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार गोल करने का रिकॉर्ड भी निशाने पर
ऑस्ट्रिया के खिलाफ किया गया यह गोल मेसी का लगातार छठे विश्व कप मैच में गोल रहा। इसके साथ ही उन्होंने फ्रांस के जस्ट फोंटेन और ब्राजील के जैरजिन्हो के लगातार छह विश्व कप मैचों में गोल करने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। यदि मेसी अगले विश्व कप मुकाबले में भी गोल करने में सफल रहते हैं, तो वह इस मामले में भी नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।
विज्ञापन

जन्मदिन से पहले मिला ऐतिहासिक तोहफा
मेसी का 39वां जन्मदिन 24 जून को है और उससे ठीक दो दिन पहले उन्होंने विश्व फुटबॉल का सबसे बड़ा व्यक्तिगत रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। यह उपलब्धि उनके शानदार करियर में एक और ऐतिहासिक अध्याय जोड़ती है।

FIFA World Cup 2026: Lionel Messi created history becomes highest goal-scorer in the World Cup
अर्जेंटीना बनाम ऑस्ट्रिया - फोटो : Fifa.com
अर्जेंटीना ने जीता मुकाबला
अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराकर राउंड-ऑफ-32 के लिए क्वालिफाई कर लिया। सोमवार को डलास स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-जे के मुकाबले में अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी का बोलबाला रहा। उन्होंने 38वें और 90+5वें मिनट में दो गोल दागकर न सिर्फ टीम को जीत दिलाई बल्कि इतिहास रच दिया। वह फीफा विश्व कप के इतिहास में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी भी बन गए। उनके नाम अब 18 गोल दर्ज हो गए हैं। 

फीफा विश्व कप इतिहास के सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी
खिलाड़ी देश गोल
लियोनल मेसी अर्जेंटीना 18
मिरोस्लाव क्लोस जर्मनी 16
रोनाल्डो ब्राजील 15
गर्ड मूलर पश्चिम जर्मनी 14
किलियन एम्बाप्पे फ्रांस 14
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed