सब्सक्राइब करें

France vs Iraq: फ्रांस ने इराक को 3-0 से हराया, राउंड ऑफ-32 में एंट्री; एमबाप्पे ने दागे दो गोल, डेम्बेले चमके

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, फिलाडेल्फिया Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 23 Jun 2026 06:29 AM IST
विज्ञापन
खास बातें

FIFA World Cup 2026 France vs Iraq Football Match फीफा विश्व कप 2026 का रोमांच जारी है। आज टूर्नामेंट का 42वां मुकाबला ग्रुप-आई की फ्रांस और इराक की टीमों के बीच था, जिसे फ्रांस ने 3-0 से अपने नाम किया। अपने 100वें अंतरराष्ट्रीय मैच एमबाप्पे चमके और दो गोल दागे।

France vs Iraq Highlights FIFA World Cup 2026 Today Football Match Result Updates
एमबाप्पे - फोटो : FIFA.COM
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:25 AM, 23-Jun-2026

France vs Iraq Live: एमबाप्पे ने किए दो गोल

फ्रांस के लिए कप्तान किलियन एमबाप्पे ने 14वें और 54वें मिनट में दो गोल किए, जबकि ओस्मान डेम्बेले ने 66वें मिनट में एक गोल दागा। वहीं, माइकल अलीसे ने दो गोल में असिस्ट देकर जीत में अहम भूमिका निभाई। इस जीत के साथ फ्रांस ने लगातार दूसरा मैच जीतते हुए ग्रुप चरण का एक मुकाबला शेष रहते ही राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह पक्की कर ली।
06:22 AM, 23-Jun-2026

France vs Iraq Live: फ्रांस ने 3-0 से जीता मैच

फ्रांस के सुपरस्टार किलियन एम्बाप्पे ने दिखा दिया कि लियोनल मेसी जो कर सकते हैं, वह भी उससे कम नहीं हैं। अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के 100वें मैच में एम्बाप्पे ने हाफटाइम से पहले और बाद में एक-एक गोल दागा। वहीं, उस्मान डेम्बेले ने तीसरा गोल करके टीम की जीत पर मुहर लगा दी, जबकि माइकल ओलीसे ने दो शानदार असिस्ट दिए। कोच दिदिएर देशां की टीम ने एक बार फिर अपनी खिताबी दावेदारी का दम दिखाया और दमदार प्रदर्शन करते हुए ग्रुप चरण का एक मैच बाकी रहते ही राउंड ऑफ 32 में जगह पक्की कर ली।

01:47 AM, 23-Jun-2026

France vs Iraq Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11


(फोटो क्रेडिट: Fifa.com)
01:43 AM, 23-Jun-2026

France vs Iraq Live: मेसी के रिकॉर्ड पर एमबाप्पे की नजर

सोमवार को ऑस्ट्रिया के खिलाफ खेले गए ग्रुप-जे के मुकाबले में मेसी ने इतिहास रच दिया। वह फीफा विश्व कप में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए। अब उनके नाम 18 गोल दर्ज हो गए हैं। आज एमबाप्पे की नजर मेसी के ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर है। दरअसल, एमबाप्पे के नाम विश्व कप में अब तक 14 गोल दर्ज हैं। आज के मैच में वह पांच और गोल कर मेसी के रिकॉर्ड को ध्वस्त करना चाहेंगे।
01:40 AM, 23-Jun-2026

France vs Iraq Live: एमबाप्पे के अंतरराष्ट्रीय करियर का 100वां मैच

फीफा विश्व कप 2026 में आज फ्रांस की इराक से टक्कर है। यह मैच फ्रांस और उसके कप्तान किलियन एमबाप्पे के लिए बेहद खास है। यह मैच एमबाप्पे केअंतरराष्ट्रीय करियर का 100वां मैच है। महज 27 साल की उम्र में यह उपलब्धि हासिल करना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।
01:33 AM, 23-Jun-2026

France vs Iraq: फ्रांस ने इराक को 3-0 से हराया, राउंड ऑफ-32 में एंट्री; एमबाप्पे ने दागे दो गोल, डेम्बेले चमके

FIFA World Cup 2026 France vs Iraq Football Match Live Updates: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। फीफा विश्व कप 2026 का रोमांच जारी है। आज टूर्नामेंट का 42वां मुकाबला ग्रुप-आई की फ्रांस और इराक की टीमों के बीच है। यह मैच फ्रांस के युवा कप्तान किलियन एमबाप्पे के लिए खास है। दरअसल, यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का 100वां मैच है। इस मैच में उनकी नजर हाल ही में अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी द्वारा बनाए हुए सर्वाधिक गोल (18) के रिकॉर्ड को तोड़ने पर है। आप यहां मैच से जुड़े पल-पल के अपडेट्स पढ़ सकते हैं...
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed