{"_id":"6a7de341d5dfe97bdf0df179","slug":"swami-karpatri-jayanti-celebrations-union-minister-and-others-present-demand-for-apology-from-rahul-gandhi-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: स्वामी करपात्री जयंती समारोह, केन्द्रीय मंत्री समेत कई लोग रहे मौजूद, राहुल गांधी से माफी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: स्वामी करपात्री जयंती समारोह, केन्द्रीय मंत्री समेत कई लोग रहे मौजूद, राहुल गांधी से माफी की मांग
Thu, 13 Aug 2026 09:01 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Thu, 13 Aug 2026 09:01 PM IST
सार
दिल्ली के जनपथ स्थित डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर के नालंदा सभागार में धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज जयंती समारोह आयोजित हुआ। इसका आयोजन युवा चेतना के तत्वावधान में किया गया। समारोह में कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
स्वामी करपात्री जयंती समारोह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के जनपथ स्थित डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर के नालंदा सभागार में धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज जयंती समारोह आयोजित हुआ। इसका आयोजन युवा चेतना के तत्वावधान में किया गया। समारोह में कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
समारोह का उद्घाटन स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, वीएचपी के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार और इंदिरा गांधी कला केंद्र अध्यक्ष राम बहादुर राय ने किया। केंद्रीय मंत्री जुएल ओरम, केंद्रीय मंत्री राजभूषण चौधरी निषाद, पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन, सांसद संजय सेठ, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मयूख, पूर्व विधान पार्षद लाल बाबू प्रसाद, युवा चेतना राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह और महावीर प्रसाद जयपुरिया भी उद्घाटनकर्ताओं में शामिल थे। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने स्वामी करपात्री जी महाराज को सनातन धर्म का सूर्य बताया। उन्होंने कहा कि स्वामी जी ने आजीवन ऋषि-कृषि परंपरा के संवर्धन के लिए काम किया। उन्होंने तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा करपात्री जी पर किए गए अत्याचारों की निंदा की। आलोक कुमार ने स्वामी करपात्री जी को उच्च कोटि का संत बताया और गौ संवर्धन के उनके प्रयासों का जिक्र किया। केंद्रीय मंत्री जुएल ओरम ने स्वामी करपात्री जी को सच्चे सनातनी और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाला बताया। केंद्रीय मंत्री राजभूषण चौधरी निषाद और शाहनवाज हुसैन ने गौ रक्षा के लिए कठोर कानून बनाने को सच्ची श्रद्धांजलि कहा।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय की मांग
राम बहादुर राय ने स्वामी करपात्री जी महाराज के नाम पर देश में एक विश्वविद्यालय स्थापित करने की मांग की। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी को उनके कामों से अवगत कराना है। उन्होंने 7 नवंबर 1966 के गौ रक्षा आंदोलन का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने स्वामी जी और सनातन धर्मावलंबियों पर अत्याचार किया था।
विज्ञापन
राहुल गांधी से माफी की मांग
युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने 7 नवंबर 1966 को दिल्ली में हुए गौ रक्षा आंदोलन पर गोली चलाने के लिए माफी की मांग की। उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पोते और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए। रोहित सिंह ने स्वामी करपात्री जी महाराज को सनातन धर्म की प्रखर आवाज बताया।