फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two children die after drowning in a rainwater filled pit in Narela

दिल्ली में दर्दनाक हादसा: नरेला में बारिश के पानी के गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत, खेलते समय दोनों गिरे

Thu, 13 Aug 2026 03:20 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Thu, 13 Aug 2026 03:20 PM IST
विज्ञापन
Two children die after drowning in a rainwater filled pit in Narela
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बाहरी उत्तरी जिले के नरेला में 13 अगस्त 2026 को बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो नाबालिग बच्चों की दुखद मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच के अनुसार, नौ और ग्यारह वर्ष के ये बच्चे बवाना क्षेत्र के निवासी थे। वे खेलने या तैरने के लिए गड्ढे में उतरे थे। दोनों बच्चों को गड्ढे से बाहर निकाला गया और एसआरएचसी अस्पताल, नरेला ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और आगे की जांच जारी है। दिल्ली पुलिस ने सभी माता-पिता/अभिभावकों से अपील की है। वह मानसून के मौसम में बच्चों पर कड़ी निगरानी रखें और उन्हें खुले गड्ढों, नालों तथा जलाशयों के पास खेलने से रोकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed