फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi University Students Union elections will be held on 18 September and results declared on 19 September

डीयू छात्रसंघ चुनाव का एलान: 18 सितंबर को मतदान, 19 सितंबर को आएगा रिजल्ट; जानें नामांकन से जुड़ी पूरी डिटेल

Thu, 13 Aug 2026 03:11 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Thu, 13 Aug 2026 03:11 PM IST
सार

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। डीयू में 18 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव होंगे, जबकि 19 सितंबर को मतगणना के बाद नतीजे जारी किए जाएंगे। 

विज्ञापन
Delhi University Students Union elections will be held on 18 September and results declared on 19 September
डीयू छात्रसंघ चुनाव की तारीख तय - फोटो : अमर उजाला GFX

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव का बिगुल बज गया है।  डूसू चुनाव इस बार 18  सितंबर को होगा, जबकि 19 सितंबर को मतगणना होगी। डीयू ने चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है।  चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 10 सितंबर से शुरू होगी। नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 10 सितंबर को दोपहर तीन बजे तक निर्धारित की गई है। नामांकन के साथ 500 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट और शपथपत्र भी जमा करना होगा।

विज्ञापन


नामांकन पत्रों की जांच 10 सितंबर को दोपहर 3:15 बजे होगी, जबकि विधिवत नामांकित उम्मीदवारों की सूची शाम छह बजे तक जारी की जाएगी। उम्मीदवार 11 सितंबर को दोपहर 12 बजे तक अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। इसके बाद उसी दिन शाम पांच बजे अंतिम उम्मीदवार सूची प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन


18 सितंबर को मतदान: डूसू चुनाव के लिए मतदान 18 सितंबर को होगा। दिन की कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए मतदान सुबह 8:30 बजे से दोपहर एक बजे तक और शाम की कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए दोपहर तीन बजे से शाम 7:30 बजे तक मतदान होगा। मतगणना 19 सितंबर को की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 डूसू के पदों के लिए नामांकन पत्र मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, कॉन्फ्रेंस सेंटर, बॉटनी विभाग के सामने (गेट नंबर-4), नॉर्थ कैंपस में जमा किए जाएंगे। कॉलेज केंद्रीय परिषद के सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन पत्र संबंधित कॉलेज या विभाग में जमा होंगे।

विश्वविद्यालय के अनुसार, डूसू के निर्धारित नामांकन पत्र मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में रखे सीलबंद बॉक्स में किसी भी कार्य दिवस पर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक डाले जा सकते हैं। केंद्रीय परिषद के नामांकन पत्र संबंधित कॉलेज, विभाग या संस्थान से प्राप्त किए जाएंगे।


विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि सभी नामांकन पत्र दिल्ली विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। चुनाव के दौरान आचार संहिता, डूसू संविधान, लिंगदोह समिति की सिफारिशों से संबंधित सुप्रीम कोर्ट का निर्णय तथा संपत्ति विरूपण से संबंधित दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश, दिल्ली प्रिवेंशन ऑफ डिफेसमेंट ऑफ प्रॉपर्टी एक्ट, 2007 और एनजीटी के आदेशों का पालन करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed