{"_id":"62865dd508861c2fa22288c0","slug":"terror-funding-case-yasin-had-killed-squadron-leader-ravi-khanna-after-being-proved-guilty-wife-hopes-for-justice","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yasin Malik: स्क्वैड्रन लीडर रवि खन्ना को मारी थीं 26 गोलियां, दोषी साबित होने पर बोलीं शहीद की पत्नी- नहीं मिली उसे पापों की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yasin Malik: स्क्वैड्रन लीडर रवि खन्ना को मारी थीं 26 गोलियां, दोषी साबित होने पर बोलीं शहीद की पत्नी- नहीं मिली उसे पापों की सजा
Thu, 19 May 2022 08:40 PM IST
अनुराग सक्सेना
एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 19 May 2022 08:40 PM IST
सार
यासीन मलिक ने 1990 में अन्य आतंकवादियों के साथ मिलकर वायु सेना अधिकारियों पर अंधाधुन गोलीबारी की थी, जिसमें चार अधिकारियों की मौत हो गई थी और 40 अन्य घायल हो गए थे। मरने वालों में स्क्वैड्रन लीडर रवि खन्ना भी थे।
विज्ञापन
स्क्वैड्रन लीडर रवि खन्ना की पत्नी निर्मल खन्ना
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक को टेरर फंडिंग मामले में दोषी पाया गया है। एनआईए कोर्ट ने यासीन मलिक को दोषी पाया है, उसे इस मामले में कितनी सजा मिलेगी इसपर फैसला 25 मई को होगा।
विज्ञापन
यासीन मलिक ने 1990 में अन्य आतंकवादियों के साथ मिलकर वायु सेना अधिकारियों पर अंधाधुन गोलीबारी की थी, जिसमें चार अधिकारियों की मौत हो गई थी और 40 अन्य घायल हो गए थे। मरने वालों में स्क्वैड्रन लीडर रवि खन्ना भी थे। रवि खन्ना के शरीर पर 26 गोलियों के निशान थे।
विज्ञापन
स्क्वैड्रन लीडर रवि खन्ना की पत्नी निर्मल खन्ना ने यासीन मलिक के टैरर फंडिंग मामले में दोषी साबित होने के बाद कहा है कि स्क्वैड्रन लीडर रवि खन्ना का खून उसका पीछा कर रहा है। वह इस मामले में भी नहीं बचेगा। खून के बदले खून, जान के बदले जान। मैं इंतजार कर रही हूं। हमें भी न्याय मिलेगा।
विज्ञापन
यासीन मलिक ने बीते दिनों खुद स्वीकार किया था कि वह कश्मीर में आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है। इससे पहले मलिक ने एक टीवी इंटरव्यू में वायु सेना अधिकारियों की हत्या की बात कबूल की थी। आठ दिसंबर 1989 को तत्कालीन गृह मंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी रुबिया सईद का यासीन मलिक व अन्य आतंकियों ने अपहरण कर लिया था। बदले में विभिन्न जेलों में बंद पांच खूंखार आतंकियों को छोड़ना पड़ा था। यासीन मलिक फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद है।