{"_id":"69b8871d26a000909a01b605","slug":"traffic-congestion-near-airport-to-ease-movement-on-roads-leading-to-terminals-1-2-and-3-to-become-smoother-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: एयरपोर्ट के पास जाम होगा दूर, टर्मिनल 1, 2 और 3 की ओर जाने वाली सड़कों पर सुगम होगा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: एयरपोर्ट के पास जाम होगा दूर, टर्मिनल 1, 2 और 3 की ओर जाने वाली सड़कों पर सुगम होगा यातायात
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 17 Mar 2026 06:21 AM IST
विज्ञापन
सार
इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (आईजीआई) के टर्मिनल 1, 2 और 3 की ओर जाने वाली सड़कों पर जाम से जल्द छुटकारा मिलेगा। इसके लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दो पार्किंग की जगह खोजी हैं। इन जगहों पर कैब, सड़कों के किनारे रुकने के बजाय इंतजार कर सकती हैं।
दिल्ली एयरपोर्ट (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (आईजीआई) के टर्मिनल 1, 2 और 3 की ओर जाने वाली सड़कों पर जाम से जल्द छुटकारा मिलेगा। इसके लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दो पार्किंग की जगह खोजी हैं। इन जगहों पर कैब, सड़कों के किनारे रुकने के बजाय इंतजार कर सकती हैं।
Trending Videos
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इसका मकसद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आस-पास यातायात को सुचारु करना है। एप बेस्ड और कॉमर्शियल कैब चालक और यात्रियों का इंतजार करते समय चालकों की गाड़ियां सड़क के किनारे ही पार्क हो जाए, ताकि उन्हें तय पार्किंग में चार्ज न देना पड़े। इस अधिकारी ने बताया कि जिन जगहों की पहचान की गई है, उनमें से एक टर्मिनल 1 पर मौजूदा पार्किंग में है, जहां 100 कैब को पार्क करने की इजाजत दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मेहरम नगर के पास के पास एक पार्किंग की पहचान की गई है। इस बारे में बातचीत चल रही है। इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही टीम ने ने बताया कि एयरपोर्ट के पास चलने वाली कई कैब के ड्राइवर मेहरम नगर में रहते हैं। ये एयरपोर्ट के पास रिहायशी इलाका है। अधिकारी ने बताया कि एक और जगह की पहचान की है। उस तय जगह के लिए हम अधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं। इसके बाद, मेहरम नगर के ड्राइवर वहां अपनी गाड़ियां पार्क कर पाएंगे। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस योजना से टर्मिनल 1, 2 और 3 की तरफ जाने वाली सड़कों पर ट्रैफिक जाम में कमी आने की उम्मीद है।
इस तरह बना प्लान : दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों और मेहरम नगर गांव के निवासियों के साथ संयुक्त अभियान में सुगम यातायात में बाधा बन रही वजह को चिह्नित किया। इस अभियान के दौरान अधिकारियों ने 331 ई-चालान काटे गए, 89 गाड़ियों पर वोका (कैरिज एक्ट के नियमों का उल्लंघन) के तहत कार्रवाई की गई, 63 गाड़ियों को टो करके हटाया गया। नौ सड़क विक्रेताओं को हटाया गया। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आने वाले हफ्तों में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।