सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Young man ends his life by jumping from the 14th floor of an apartment building.

Delhi News: अपार्टमेंट की 14वीं मंजिल से कूदकर युवक ने दी जान

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
Young man ends his life by jumping from the 14th floor of an apartment building.
विज्ञापन
मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम दिल्ली के अशोक विहार स्थित स्वाभिमान अपार्टमेंट की 14वीं मंजिल से कूदकर एक युवक ने जान दे दी। मृतक की शिनाख्त अनुराग (19) के रूप में हुई है। सुराग गार्ड ने खून से लथपथ पड़े युवक को देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। देर शाम मृतक की पहचान हुई तो पुलिस ने उसके परिवार को खबर दी। बाद में क्राइम टीम व एफएसएल को मौके पर बुलाया गया। पुलिस को फिलहाल मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उसके दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है।
उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 4.45 बजे टीम को सूचना मिली कि स्वाभिमान अपार्टमेंट की बी-विंग में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। युवक को नजदीकी दीपचंद बंधु अस्पताल भेजा गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक अनुराग परिवार के साथ आजादपुर इलाके में रहता था। परिवार में पिता राजा राम व अन्य सदस्य हैं। राजा राम दिल्ली में होम गार्ड की नौकरी करते हैं। अनुराग फिलहाल कोई काम नहीं कर रहा था। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि अनुराग ने ऐसा कदम क्यों उठाया। उसके मोबाइल की पड़ताल करने के अलावा सीडीआर से भी जांच की जा रही है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed